अगर आप दिन रात किसी लड़की के प्‍यार की माला जपें। उसे महंगे से महंगे गिफ्ट लाकर दें। अचानक आपको पता चले कि वो आपको बेवकूफ बना रही है। यही नहीं वो आपकी ही तरह किसी दूसरे लड़के के साथ भी प्‍यार का नाटक करके खूब पैसे झटक रही है तो आप क्‍या करेंगे। रिलैक्‍स जनाब... गुस्‍सा नहीं रिलैक्‍स होइए और कुछ भी करने से पहले इन दो लड़कों को देखिए जिन्‍होंने अपनी धोखेबाज गर्लफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए उसे एक साथ दे डाला यह अनोखा मैरिल प्रपोजल।

लड़की को शानदार अंदाज में दिया फेक मैरिल प्रपोजल
अगर किसी लड़की का बॉयफ्रेंड सरेआम अपने हाथ में कीमती रिंग लेकर उसे प्रपोज करे तो उस लड़की की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ ऐसा ही इस लड़की के साथ हुआ, जब एक बड़े से रेस्टोरेंट में उसका बॉयफ्रेंड सबके सामने लड़की का हाथ पकड़कर उसे मैरिज के लिए प्रपोज करने लगा। कुछ देर रुक कर वो लड़की की उंगली में पहनाने के लिए अंगूठी निकालने लगा, लेकिन तभी रेस्टोरेंट का दरवाजा खोलकर एक दूसरा लड़का इनके करीब पहुंचा और चुपचाप खड़ा हो गया। उसे देखते ही लड़की का चेहरा सफेद पड़ गया। मैरिज प्रपोजल से मिली उसके चेहरे की खुशी काफूर हो गई। इसके बाद लड़की मुंह छुपाते हुए सीधे दरवाजे की ओर भागी। पीछे वाले दोनों लड़के चिल्ला चिल्लाकर बोले कि तुम कैसे हम दोनों के साथ खेल रही थीं। अब नहीं खेल पाओगी।

चीन-जापान की महिलाएं ही हैं दुनिया में सबसे फास्ट, यकीन न हो तो देखो सबूत

दोनों लड़कों ने मिलकर चीटर गर्लफ्रेंड को सिखाया सबक
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखकर पहले किसी को कुछ समझ ही नहीं आया, लेकिन सच यह था वो लड़का बिना अंगूठी के इस लड़की को फर्जी प्रपोज कर रहा था, ताकि वो अपनी गर्लफ्रेंड का फरेबर सबके सामने ला सके। वो लड़की उन दोनों लड़कों को एक साथ धोखा दे रही थी। जब दोनो बॉयफ्रेंड को यह सच पता चला तो दोनों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। फिर दोनों लड़कों ने मिलकर अपनी कॉमन गर्लफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए इस फेक प्रपोजल का ड्राम किया था और दोनों एक साथ उसके सामने आने वाले थे। अपने दोनों बॉयफ्रेंड को अपने सामने पाकर इस धोखेबाल गर्लफ्रेंड का हालत देखने लायक थी। अब वो पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो चुकी थी। आप भी देखें यह अनोखा मैरिज प्रपोजल।

 

मासूम पॉकेटमार जब इस दुधमुंहे बच्चे ने उड़ा लिया एक महिला का पर्स

ट्रेन के दरवाजे में फंसी रही इस लड़की की गर्दन, लेकिन कोई बचाने नहीं आया

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra