आगरा। यमुनापार क्षेत्र में नहाने गए दो सगे भाई डूब गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने देर-शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।

एत्माद्उद्दौला के भगवती नगर रहने वाले अंसार के पुत्र महफूज (15), साहिल (13) रविवार सुबह युमना में नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यमुना में तेज बहाव में वह डूब गए। यमुना में किशोरों के डूबने की सूचना करीब साढ़े दस बजे पुलिस को सौ नंबर पर मिली। किशोरों के डूबने की खबर पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। पीएसी और गोताखोरों ने स्टीमर की सहायता से डूबे किशोरों को तलाशना शुरू कर दिया, लेकिन 12 घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा।

चीखपुकार सुन मौके जुटी भीड़

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अगर समय रहते किशोरों की तलाश शुरू की होती तो उनका पता लगाया जा सकता था। उपनिरीक्षक अश्वनी त्यागी ने बताया कि घटना सुबह करीब नौ बजे की है। पुलिस को साढ़े 10 बजे घटना की जानकारी दी गई। मौके पर गोताखोरों ने काफी मश्क्कत की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

पानी का तेज बहाव के कारण शाम सात बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया है, सुबह एक बार फिर ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

उदयराज मलिक

थाना प्रभारी

Posted By: Inextlive