- टुल्लू पंप ऑन करने के दौरान सिकरीगंज में हुई घटना

- सप्लाई काटने के लिए लाइनमैन ने मांगे दो सौ रुपए

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र : संडे को करंट लगने से दो लोगों की जान चली गई। दोनों घटनाएं अलग-अलग क्षेत्रों में हुई। बेलीपार एरिया में खेत में गिरे तार की चपेट में आने से सीनियर सिटीजन की मौत हो गई। उनके बेटे ने लाइन काटने के लिए लाइनमैन को फोन किया तो उसने दो सौ रुपए मांगे। लाइनमैन की शर्मसार करने वाली हरकत से नाराज लोगों ने गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप रहा। सिकरीगंज एरिया के विशुनपुरा में टुल्लू पंप चलाने गई महिला करंट की चपेट में आ गई। महिला को बचाने में हुई लापरवाही से एक युवक की जान चली गई। दोनों मामलों की सूचना पाकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।

एक दूसरे को बचाने में लगता रहा करंट

सिकरीगंज एरिया के विशुनपुरा निवासी श्यामलाल के घर में टुल्लूपंप लगा है। संडे मार्निग करीब नौ बजे श्यामलाल की पत्‍‌नी विन्ध्वासिनी पानी भरने गई। उसने स्विच ऑन किया तो उसे करंट लग गया। शोर सुनकर फैमिली मेंबर्स दौड़ पड़े, लेकिन महिला को बचाने के चक्कर में लोगों ने लापरवाही की। श्यामलाल की बेटी निकिता ने मां को बचाने की कोशिश की। वह करंट की चपेट में आ गई। परिवार का अभिषेक भी दौड़ पड़ा। उसे भी करंट का झटका लग गया। तभी शोर सुनकर पड़ोसी राम अचल का बेटा राजन आ गया। उसने तारों को खींचकर निकाल लिया जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। झुलसे सभी लोगों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने राजन को डेड घोषित कर दिया। अन्य लोगों का डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

खेत में टूटकर गिरा था तार, चली गई जान

बेलीपार एरिया के जंगल रानी सोहास कुंवरी निवासी राम प्यारे की करंट लगने से मौत हो गई। मंडे मार्निग करीब साढ़े पांच बजे अपने में खेत में गया। वहां पहले से हाईटेंशन तार टूट कर गिरा था। तार में करंट दौड़ रहा था जिसकी चपेट आने में राम प्यारे की जान चली गई। इसकी जानकारी पास-पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोगों को हुई। लोगों के शोर मचाने पर राम प्यारे का बेटा रामसिंह पहुंच गया। उसने एरिया के लाइनमैन को फोन किया तो वह लाइन काटने की कीमत मांगने लगा। उसने दो सौ रुपए देने पर लाइन काटने को कहा। इसकी जानकारी होने पर पब्लिक गुस्सा हो गई।

गोरखपुर वाराणसी हाइवे किया जाम, मुआवजे की मांग

लाइनमैन की करतूत से गुस्साए लोग क्योनहरा गांव के सामने पहुंच गए। लोगों ने गोरखपुर- वाराणसी हाइवे जाम कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो लोगों ने एरिया के एसडीओ पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराने की कोशिश की। एसओ ने एसडीओ से मोबाइल पर बात करके डेढ़ लाख का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान के पति संतोष सिंह के कहने पर लोगों ने जाम हटा लिया। करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप रहा।

बिजली का तार हटाने को फोड़ दिया सिर

पिपराइच एरिया के रमज्ञा में बिजली का हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। संडे मार्निग चंदन के घर पहुंचे लोगों ने बिजली का तार हटाने को कहा। चंदन के पिता हेमंत और उसकी पत्‍‌नी रीता ने तार हटाने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष से आए लोगों ने चंदन की पत्‍‌नी रीता और उसके पिता हेमंत पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चंदन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Posted By: Inextlive