बंडू के तैमारा घाटी में हुई भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम करीब 5:45 बजे की है। यह हादसा एक ट्रेलर और ट्रक के बीच कार के दब जाने की वजह से हुई। दोनों के बीच कार आने से कार में ही उसमें बैठे लोग दब गए। इससे कार में बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक की मौत रास्ते में हुई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जबकि पांच वर्षीय बच्चा बाल-बाल बच गया। उसे खरोच तक नहीं आई है। घटना के बाद मौके पर दशम फॉल और बुंडू थाने की पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने कार में दबे लोगों को निकलवाया। इसके बाद रिम्स भेज दिया। इस दौरान सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम लगी रही।

विपरित दिशा की ट्रेलर-ट्रक ने मारी टक्कर :

जानकारी के अनुसार रांची से टाटा की ओर एक ट्रेलर जा रही थी। जबकि उसकी विपरीत टाटा से रांची की ओर जा रही ट्रक ने रांची से टाटा की ओर जा रही आईकॉन कार को टक्कर मार दी। इससे दोनों के बीच में कार आ गई। कार में बैठे लोग दब गए। मृतक के परिवार जमशेदपुर करनडीह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे रांची के मेकन कलोनी में एक पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। वापस लौटने के दौरान हादसे के शिकार हो गए।

::::

क्त्रद्गश्चश्रह्मह्लद्गह्म ष्ठद्गह्लड्डद्बद्यह्य :

9999

Posted By: Inextlive