उन्नाव में एक खेत में तीन लड़कियां संदिग्ध हालत में मिली थीं जिसमें दो की माैत हो गई है। वहीं एक लड़की अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उन्नाव (एएनआई)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस ने कहा कि उन्नाव जिले में बुधवार शाम एक ही परिवार की दो लड़कियों को उनके खेत में मृत पाया गया, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है। तीनों लड़कियों के परिवार के सदस्य उन्हें बेहोशी की हालत में जिले के एक स्वास्थ्य क्लिनिक में ले गए। दो लड़कियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, और एक को इलाज के लिए अन्य अस्पताल भेजा गया।

3 girls were found lying unconscious in their own farm in Asoha, Unnao Dist, today. 2 girls died at the hospital, one referred to District Hospital. As per initial info, the girls had gone to cut grass. The doctor states that there are symptoms of poisoning; probe on: SP Unnao pic.twitter.com/IJO4L7GtUk

— ANI UP (@ANINewsUP) February 17, 2021


लड़कियों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं
आनंद कुलकर्णी, पुलिस अधीक्षक, उन्नाव ने कहा कि शुरुआती दाैर में तो माैत जहर की वजह से लग रही है। लड़कियों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे और पुलिस उनकी मौत की वजह का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हम मामले की तह तक जाने के लिए सीन किएशन कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने इस मामले को देखने के लिए छह टीमों को तैनात किया है। साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

Posted By: Shweta Mishra