हम आप में से बहुत सारे लोगों को ऊँचाई से बहुत डर लगता है। 8 या दस मंजिला बिल्‍डिंग की खुली छत के किनारों पर खड़े होने में ही तमाम लोगों की डर से हालत खराब हो जाती है और वो बैठकर नीचे देखने की हिम्‍मत कर पाते हैं। रोमानिया के दो लड़कों ने 800 फीट की ऊँचाई पर कुछ ऐसे कारनामे किए हैं जिन्‍हें देखकर हो सकता है कि आपके दिल से ऊँचाई का डर ही निकल जाए।

यूं तो इंटरनेट पर आपने एक से बढ़कर एक स्टंट करते लोगों को देखा होगा, और कुछ लोगों को उन्हें स्टंट करते देखकर डर लगता है तो किसी को खुद वैसा करने का जोश आ जाता है। खतरनाक स्टंट करने की इसी होड़ में रोमानिया के दो लड़कों ने बाजी ही जीत ली है। रोमानिया के टार्गा ज्यू शहर के रहने वाले निकोलाय और फ्लेव्यू ने 840 फीट ऊँची चिमनी की छत पर एक पहिए वाली साइकिल चलाकर डर की एक नइ कहानी लिख दी है। इन दोनों लड़कों ने इतनी ऊँची चिमनी पर चढ़कर 2 से 3 फुट चौड़ी छत पर यूनी साइकिलिंग करने के अलावा कई भयानक स्टंट किए हैं।

बादलों को छूती इस चिमनी की इस छत पर बहुत थोड़ी सी ही जगह थी, जहां निकोलाय और फ्लेव्यू ने सेल्फी स्टिक पर हाईटेक गोप्रो कैमरा लगाकर एक से एक डरावने स्टंट और कलाबाजियां की हैं। डर की एक नई कहानी लिखने वाले इन दो लड़कों ने इतनी ऊँचाई पर जा करतब किए हैं उन्हें देखकर आपके बदन में झुरझुरी दौड़ जाएगी। तो देखिए इन स्टंट मास्टर्स का अमेजिंग वीडियो।

 

 

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra