अमेरिका में फोर्ब्स पत्रिका की 40 साल से कम उम्र के सबसे अमीर उद्यमियों की सूची में भारतीय मूल के दो उद्योगपति भी शामिल हुए। जिसमें एक को 33वां स्‍थान और दूसरे को 40वां स्‍थान मिला है। वहीं इस सूची में फेसबुक के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग टॉप पर हैं।


हेड फंड मैनेजर
हमेशा की तरह इस बार भी फोर्ब्स पत्रिका ने अमेरिका में कम उम्र के सबसे अमीर उद्यमियों की सूची जारी की है। इस सूची में सबसे टॉप पर फेसबुक के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग है। वहीं इस सूची में दो भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों को जगह मिली है। इसमें विवेक रामास्वामी और अपूर्व मेहता का नाम शामिल है। फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक विवके स्वामी की उम्र अभी महज 30 साल है। ये पूर्व हेड फंड मैनेजर हैं। इस समय इनकी निवल संपत्ति 50 करोड़ डॉलर है। इनकी संपत्ति का स्रोत निवेश है। वहीं इस सूची में शामिल दूसरे भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अपूर्व मेहता की उम्र 29 साल हैं। ये बेब आधारित किराने के सामान की आपूर्ति करने वाली इंस्टाकार्ट के संस्थापक हैं। इस समय इनकी निवल संपत्ति 40 करोड़ डॉलर है। इस सूची में शामिल होकर भारतीय मूल के ये दो अमेरिकी नागरिक भी काफी खुश हैं।जुकरबर्ग टॉप पर


वहीं इस सूची में टॉप पर काबिज फेसबुक के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग पास इस समय 47.1 अरब डॉलर की संपत्ति है। इसके बाद इस सूची में दूसरे नंबर पर उनके ही एक मित्र का नाम शामिल है। उनके कालेज के जमाने के मित्र फेसबुक के सह-संस्थापक डस्टिन मोस्कोविज मार्क जुकरबर्ग से करीब 4 गुना ही पीछे रह गए हैं। फिर इस सूची में तीसरे नंबर पर व्हाटसऐप शुरू करने वाले जैन कूम का नाम शामिल है। ये 16 साल की उम्र से अमेरिका में सक्रिय है और आज इनका व्हाटसऐप दुनिया के कई देशों में छा चुका है। हालांकि अभी पिछले साल ही इनका फेसबुक के साथ करार हो गया और व्हाटसऐप फेसबुक में के कंपनी में शामिल हो गया। वहीं इस लिस्ट में एक अकेली महिला उद्यमी के रूप में एलिजाबेथ होम्ज शामिल हुई हैं। इन्होंने स्नैफर्ड छोड़कर ब्लड टेस्टिंग कंपनी थेरानॉस शुरू की थी।

inextlive from Business News Desk

Posted By: Shweta Mishra