राजघाट पुल के पास सिलेंडर गाड़ी हुआ हादसा

GORAKHPUR: राजघाट पुल के पास सिलेंडर वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनेां की मौके पर मौत हो गई। दोनों की जान लेने के बाद ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी। नौसढ़ में पब्लिक ने उसे पकड़कर धुन दिया। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि ठोकर लगने के बाद ड्राइवर ने भागने के चक्कर में दोनों को कुचल दिया। ब्रेक लगाने पर बाइक सवारों की जान बच सकती थी। शाहपुर एरिया के मोहम्मदपुर का अमजद और गोला, विशुनपुरवा निवासी राजा बिजली मैकेनिक थे। शुक्रवार की दोपहर एक ही बाइक से दोनों साइट पर जा रहे थे। तभी राजघाट राजघाट पुल के पास पीछे से उनकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों डिवाइडर से टकराकर गिर गए। उनके गिरने पर ट्रक लेकर भागने की कोशिश में ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी जिससे दोनों की जान चली गई। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Posted By: Inextlive