-मकान के विवाद में एक युवक ने वारदात को अन्जाम दिया

-लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी और सिगरेट पीते हुए थाने में जाकर सरेंडर किया

KANPUR@inxt.co.in

KANPUR :

नौबस्ता में सोमवार को एक युवक ने फिल्मी स्टाइल में डीबीएस कॉलेज के पूर्व महामंत्री और उसके दोस्त को गोली मार दी। इसके बाद उसने सिगरेट पी और थाने में जाकर जुर्म कबूल लिया। जिसका पता चलते ही एसओ के होश उड़ गए। आनन फानन में एसओ ने मौके पर जाकर घायलों को हास्पिटल में एडमिट कराया।

जरौली फेस वन में रहने वाला गोविन्द दीक्षित कारोबार करता है। उसकी मां चंद्रकान्ती दीक्षित के नाम पर केशव नगर में प्लाट है। सोमवार को गोविन्द साथी डीबीएस कॉलेज महामंत्री उपेन्द्र सिंह उर्फ बड़े ठाकुर के साथ वहां पर निर्माण करवा रहा था। तभी जूही निवासी जिशान वहां पर पहुंच गया। उसने दोनों को देखते ही रिवाल्वर से फायर कर दिया। जिससे वहां हड़कम्प गया। वहीं, गोविन्द और बड़े ठाकुर घायल हो गए। इसके बाद जिशान ने वहां पर सिगरेट पी और फिर गुटखा खाया। जिसके बाद उसने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। एसओ ने उसको हिरासत में लेकर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने दोनों को हास्पिटल में एडमिट कराया। जीशान का आरोप है कि यह जमीन उसकी है। जिस पर गोविन्द निर्माण कार्य करवा रहा है। एसओ का कहना है कि पुलिस पड़ताल कर रही है। जल्द ही सच्चाई का पता चल जाएगा। इधर, खबर लिखे जाने तक दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें रीजेंसी हास्पिटल रिफर कर दिया गया।

Posted By: Inextlive