- ट्रैफिक रूल्स में सख्ती और वॉयलेशन पर 10 गुना जुर्माने के डर से डीएल अप्लीकेंट्स की संख्या बढ़कर हुई दोगुनी

- लर्निग टेस्ट के लिए डेली स्लॉट बढ़ाने के बाद भी अप्लीकेंट्स को मिल रही दो महीने बाद की डेट, 9 नवंबर तक स्लॉट फुल

KANPUR। ट्रैफिक रूल्स को लेकर सख्ती और जुर्माना बढ़ने का असर सड़क से लेकर आरटीओ ऑफिस तक दिखाई दे रहा है। लोग डॉक्यूमेंटस दुरुस्त करने में लग गए हैं। भारी जुर्माने से बचने के लिए सिटी में ऑनलाइन डीएल अप्लाई करने वालों की संख्या सीधे दोगुनी हो गई है। जिसके चलते टेस्ट के लिए डेली 100 स्लॉट बढ़ाने के बाद भी अप्लीकेंट्स को दो महने बाद की डेट मिल रही है। जिसका सीधा मतलब है कि शहर में हजारों लोग बिना डीएल के ही गाड़ी चला रहे थे। सख्ती होने पर उन्हें डीएल बनवाने की याद आई है। अब अगर आप डीएल बनवाने की सोच रहे हैं तो फिर थोड़ा टाइम जरूर लगेगा।

200 से बढ़ाकर 300 किया

एआरटीओ प्रशासन आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि कानपुराइट्स की समस्या को देखते हुए डेली 200 स्लॉट को बढ़ा कर 300 कर दिए गए हैं। अगर अब इससे अधिक स्लॉट बढ़ाया गया तो व्यवस्था बिगड़ जाएगी। श्यामनगर में रहने वाले रोहित कुमार ने बताया कि 9 सितंबर की रात उन्होंने डीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। जिसमें उनको 9 नवंबर की स्लॉट मिली है। 8 नवंबर तक सभी स्लॉट फुल हो चुके हैं। जब तक डीएल नही बन जाता टेम्पो या बस से ही कॉलेज जाना पड़ेगा।

बॉक्स

11 दिन बंद रहेगा आरटीओ

एआरटीओ प्रशासन आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि अक्टूबर में दशहरा व दीवाली का त्योहार है। जिसकी वजह से अक्टूबर में 6 हॉलीडे त्योहार के है। वहीं चार हॉलीडे संडे व एक सेकेंड सैटरडे का हॉलीडे है। जिसकी वजह से अक्टूबर में 19 दिन ही ऑफिस खुलेगा। हॉलीडे अधिक होने की वजह से डीएल प्लीकेंट्स को दो महीने बाद की स्लॉट मिल रही है।

- 200 स्लॉट डेली लर्निग टेस्ट के लिए जुलाई में बुक होती थीं

- 300 स्लॉट की गई आवेदकों की बढ़ी हुई संख्या देखते हुए

- 9 नवंबर की स्लॉट मिल रही वर्तमान में अप्लीकेंट्स को

- 2 गुना से ज्यादा हुई डीएल अप्लीकेंट्स की संख्या सितंबर में

कोट

डीएल के लिए आवेदन करने वालो की संख्या में अचानक दोगुनी से ज्यादा हो गई है। जिसके चलते लर्निग टेस्ट के लिए डेली 200 स्लॉट की बुकिंग बढ़ा कर 300 कर दी है। इसके बावजूद दो महीने बाद की डेट अप्लीकेंट्स को मिल रही है।

आदित्य त्रिपाठी, एआरटीओ प्रशासन

Posted By: Inextlive