-कोलेबिरा से चार और सिमडेगा ब्लॉक से 11 सैंपल लिए गए

-दोनों मरीज भी सिमडेगा के ही, हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट

RANCHI: झारखंड में एंथ्रेक्स के दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। रिम्स में सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद एंथ्रेक्स की पुष्टि हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग एंथ्रेक्स को लेकर अलर्ट हो गया है। बताते चलें कि सिमडेगा ब्लॉक से सोमवार को क्भ् सैंपल टेस्ट के लिए कलेक्ट किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को सैंपल कलेक्ट करने के लिए सिमडेगा और कोलेबिरा भेजा गया था। इसमें से सिमडेगा के दो लोगों के सैंपल में एंथ्रेक्स पाया गया है। वहीं बाकी के सैंपल की भी जांच की गई है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि अन्य लोगों को एंथ्रेक्स है या नहीं।

रिम्स पहुंचा सस्पेक्टेड

रिम्स में बुधवार को एंथ्रेक्स के सस्पेक्टेड मरीज को भर्ती कराया गया है। डॉ.जेके मित्रा की यूनिट में उसका इलाज चल रहा है। मरीज लुइस तिर्की का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। लुइस तिर्की सिमडेगा के रहने वाले हैं। बताते चलें कि इन दिनों सिमडेगा में एंथ्रेक्स के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

डेंगू मरीज पहुंचा

रिम्स में बुधवार को डेंगू से पीडि़त एक मरीज को भर्ती कराया गया है। मरीज धनेश्वर राम खूंटी का रहने वाला है। डॉ। आरके झा की यूनिट में उसका इलाज चल रहा है।

Posted By: Inextlive