बुलंदशहर मंदिर में दो पुजारियों की हत्या से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। उन्होंने मामले की रिपोर्ट मांगने के साथ ही उनसे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) (एएनआई)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को कहा कि बुलंदशहर के पगोना गांव में एक मंदिर में दो पुजारियों के शव पाए गए हैं जिनकी कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कथित हत्याओं का संज्ञान लिया है और जिला प्रशासन से घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सीएम ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

Bodies of two priests found at a temple in Bulandshahr. Police investigation underway. Post-mortem reports awaited. pic.twitter.com/SsH7hMrrSv

— ANI UP (@ANINewsUP) April 28, 2020पुजारियों को धारदार हथियार से से मारा गया

एसएसपी ने कहा कि पुजारियों को कथित तौर पर तलवार जैसे धारदार हथियार से से मारा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है। दोनों पुजारी यहां मंदिर में रहते थे। एसएसपी बुलंदशहर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को यह भी बताया कि एक मुराई उर्फ राजू नाम का व्यक्ति अक्सर मंदिर जाता था।

आरोपी नशे की अवस्था में गिरफ्तार किया गया

हाल ही में पुजारियों का चिमटा चुराने की वजह से दोनों पुजारियों का आरोपीमुरारी उर्फ राजू से झगड़ा हुआ था। राजू भांग का नशा करता है। इसके बाद ही उसने कथित ताैर पर पुजारियों को मार दिया है। ग्रामीणों ने मुरारी को गांव के बाहर जाते देखा था। आरोपी को गांव से दो किलोमीटर दूर नशे की अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।

Posted By: Shweta Mishra