कुख्यात शूटर मार्शल मुंडू व कैला होरा गिरफ्तार

- पुलिस पूछताछ में किया कई हत्याकांडों का किया खुलासा

खूंटी : पीएलएफआई के कुख्यात शूटर मार्शल मुंडु उर्फ बुतरू तथा कैला होरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों की गिरफ्तारी से चार हत्याकांडों का खुलासा हुआ है साथ ही बगराय चंपिया और नोयल पूर्ति दस्ता को करारा झटका लगा है। यह दावा गुरुवार की शाम खूंटी एसपी अश्रि्वनी कुमार सिन्हा ने किया। बताया कि इन दोनों की गतिविधियों पर नजर रखकर पुलिस मौके का इंतजार कर रही थी। दोनों की जानकारी गुरुवार सुबह में मिली। पता चला कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार उग्रवादी किसी घटना को अंजाम देने काला संस विद्यालय के पास आने वाले हैं।

जुटी थी टीम

सूचना मिलने के बाद एएसपी अभियान अनुराग राज, तोरपा थानाप्रभारी अमित तिवारी, तपकारा ओपी प्रभारी चंद्रशेखर आजाद, अवर निरीक्षक रमजानुल हक, हवलदार मुन्ना उरांव, पवन खाखा, विनोद भगत और सशस्त्र बल के जवानों को मिलाकर एक छापामारी दल का गठन किया गया। काला संस स्कूल के समीप छापामार दल इंतजार उनका करने लगा। एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग आते दिखे। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया।

भाग निकले दो नक्सली

दोनों ने अपना नाम मार्शल मुंडु उर्फ बुतरू तथा कैला होरो बताया तथा स्वीकार किया किया प्रतिबंधित पीएलएफआई के बगराय चंपिया और नोयल पूर्ति दस्ता के सदस्य हैं। मार्शल पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव थानांतर्गत सारा मोझा गांव के रहने वाले तेलेस्फोर मुंडा और कैला तोरपा थानोंतर्गत चंपा बाहा गढ़ाटोली गांव के स्वर्ण सनिका होरो का पुत्र है। उन दोनों के पास से चोरी की काले रंग की सीबीजेड मोटर साइकिल और एक मोबाइल भी मिला है। एसपी ने बताया कि दो अन्य उग्रवादी भागने में कामयाब रहे। इन दोनों की निशानदेही पर हथियार बरामदगी के लिए छापामारी की गइर्, मगर पुलिस के पहुंचने के पहले हथियार हटा लिए गए थे।

-------------

दोनों का आपराधिक इतिहास

एसपी ने बताया कि 13 अक्टूबर 2015 को मुरहू थाना के साड़ीगांव के चामु सिंह पूर्ति की हत्या की गई थी, जिसमें पीएलएफआइ के कईला होरो गिरफ्तार हुआ था। 8 नवंबर 2016 को तोरपा.मुरहू पथ में सरिता कंस्ट्रक्शन की गाड़ी में आग लगा दी गई थी। 28 मार्च 2017 को तोरपा कॉलेज के छात्र डेविड सोय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुरहू थाना के तोनोर गांव में बिरसा पूर्ति और बांडेया मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इन सभी कांडों में मार्शल और कइला शामिल थे।

:

9999

Posted By: Inextlive