RANCHI: कानपुर-टुंडला रेलखंड पर ट्रेन हादसे में झारखंड के छह यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रेल दुर्घटना की सूचना पाकर घायल यात्रियों के परिजनों ने हेल्पलाइनों पर संपर्क साधा है। कुछ लोगों ने अपने परिजनों से सीधे तौर पर भी कुशल क्षेम पूछा। घायलों में चुटिया रामनगर कॉलोनी के सुतार(क्म्), तन्मय साहू(क्0) (दोनों के पिता महेश कुमार)उपेंद्र मोदी(भ्0), उमेश मोदी(भ्ब्), उपेंद्र यादव(ख्ब्) चारों कोदला झारखंड के रहने वाले शामिल हैं।

डिपार्चर टाइम में कैंसिलेशन से परेशानी

कानपुर-टुंडला रेलखंड पर ट्रेन हादसे के बाद रांची रेल मंडल ने नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया। दोपहर के ख् बजे के बाद ट्रेन कैंसिलेशन की सूचना जारी की गई। ट्रैन कैंसिल होने की सूचना ऐसे समय में जारी की गई जब झारखंड स्वर्ण जंयती एक्सप्रेस का समय हो चुका था। दोपहर ख् बज कर भ्भ् मिनट पर रांची जंक्शन से प्लेटफॉर्म नंबर एक से झारखंड स्वर्ण जयंती का डिपार्चर टाइम था। लेकिन ऐन वक्त पर ट्रेन के कैंसिलेशन की सूचना से यात्रियों में रेलवे के प्रति नाराजगी जाहिर की।

टिकट वापस करने की लगी होड़

कई पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए रांची जंक्शन पहुंच चुके थे, हालांकि ट्रेन कैंसिल की अनाउंसमेंट के बाद टिकट काउंटर में टिकट वापस कराने को लेकर होड़ लगी रही। वहीं राजधानी एक्सप्रेस को पकड़ने के लिए भी कई यात्रियों को रांची जंक्शन से बैरंग लौटना पड़ा।

कई ट्रेनें विलंब से आई

कानुपर रेल हादसा के कारण बुधवार को रांची से दिल्ली जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस और स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को रद कर दिया गया। हालांकि इसकी सूचना यात्रियों को स्टेशन पर पहुंचने के बाद मिली। इस कारण यात्रियों में नाराजगी थी। यात्रियों का कहना था कि जब ट्रेन को रद ही करना था तो इसकी सूचना पहले देनी चाहिए थी। हादसे की वजह से गरीब रथ एक्सप्रेस आठ घंटे, जम्मू तवी राउरकेला एक्सप्रेस आठ, बीबीएस धनबाद गरीब रथ ढाई घंटे देर से रांची पहुंची

Posted By: Inextlive