हाल ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के कार्यकाल के दो साल पूरे हो गए है। इस खास मौके पर कल देश की राजधानी दिल्‍ली में केंद्र सरकार की ओर से मेगा शो एक नई सुबह का भव्‍य आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री समेत कई बड़ी हस्‍ितयां शामिल हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खुले शब्दों में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर तीखा हमला किया।


जनता ने जिम्मेदारी दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो साल पूरे होने पर कल दिल्ली स्िथत इंडिया गेट को भव्य तरीके से सजाया गया है। इस खास मौके पर केंद्र सरकार की ओर से मेगा शो एक नई सुबह का आयोजन हुआ। जिसमें शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार और अपराध पर लगाम लगाने वाले कार्यों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी का कहना था कि आज उनकी सरकार पर विरोधी और भ्रष्टाचारी उंगली उठा रहे हैं, जबकि उनकी सरकार पूरी तरह से बेदाग है। ऐसे में लोगों को एक बार यह सोचना चाहिए कि दो साल पहले उन्हें देश की जनता ने एक जिम्मेदारी दी थी उसे वह पूरी तन्मयता से निभा रहे हैं। इसके साथ उनका कहना है कि उन्हें भी इस दिशा में सोचना होगा कि वह कहां तक पहुंचे हैं। लोकतंत्र में चुनी गई सरकार का समय-समय पर लेखा-जोखा होना बहुत जरूरी है। इस खास मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर तीखा हमला किया। आगे बढ़ते जा रहें


इस दौरान उनका कहना था कि मोदी ने भ्रष्टाचार बंद किया तो गाली नहीं खाएगा तो क्या खाएगा। लोग उनकी तारीफ तो करेंगे नहीं। आखिर जिन्होंने पैसे खाए हैं, उन्हें मुश्किल तो होगी ही। उनका मानना है कि जनता खुद डिसाइड करेगी कि कौन उनके लिए काम कर रहा है और कौन नहीं। उनकी सरकार ने अब तक 1.62 करोड़ फर्जी राशन कार्ड का पता लगाया है। करीब 37 हजार करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार रुका पड़ा है। रसोई गैस पर सब्िसडी के नाम पर भ्रष्टाचार रोका और आज करीब 1.13 करोड़ लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी है। ऐसे एक दो नहीं कई भ्रष्टचार के मामलों पर उनकी सरकार ने रोक लगाया है, तभी आज एक तरफ विकासवाद व एक तरफ विरोधवाद चल रहा है। हालांकि उनका कहना है कि वह इत्मिनान से आगे बढ़ते जा रहे हैं। उनकी सरकार जनता के लिए हर काम करने के लिए वचनबद्ध है।

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra