आज यानी कि 02 जुलाई को दुनिया भर में UFO डे मनाया जा रहा है। आइये जानें क्या है UFO और इस दिन को हम क्यों सेलिब्रेट करते हैं।


कानपुर। UFO यानी 'ऐलियन के प्लेन' जैसा दिखने वाले उड़न तश्तरियों को दुनिया के कई हिस्सों में लोगों ने देखे जाने का दावा किया है। हालांकि कई दावे गलत भी साबित हुए हैं लेकिन ऐलियन को ध्यान में रखते हुए लोग बड़ी जिज्ञासा से उड़न तश्तरियों के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं। इसीलिए आज यानी कि 02 जुलाई को हर साल दुनिया भर में 'UFO' डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर हम बताएंगे कि UFO क्या है और इस दिन को क्यों मनाया जाता है। क्या है UFO
आसमान में दिखने वाली ऐसी कोई भी चीज, जिसका निर्माण मनुष्यों ने नहीं की है और वो नेचुरल भी न हो। उसे साधारण भाषा में UFO कहा जाता है। हर साल इस तरह की चीजें आमतौर पर आसमान में देख ली जाती हैं। 1950 के दशक तक कई UFO को अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों के आसमानों में देखे जाने का दावा किया गया था। अधिकारी इस अप्राकृतिक चीज को लेकर परेशान होने लगे थे, वह समझ नहीं पा रहे रहे थे कि इसे क्या नाम दिया जाए। बाद में 1953 के दौरान अमेरिकी एयरफोर्स ने इसे 'UFO' नाम दिया ताकि ऐलियन के प्लेन जैसा दिखने वाले इस तरह के विमान का रिकॉर्ड रखा जा सके और रिव्यू किया जा सके। 1940-50 के दशक में इन्हें आम तौर फ्लाइंग डिस्क भी कहा जाता था।क्यों मनाया जाता है UFO डेअमेरिका, भारत, चीन, रूस से लेकर दुनिया के कई देशों में साल दर साल उड़न तश्तरियों और ऐलियंस की मौजूदगी की बात की जाती रही है। दुनियाभर में UFO और एलियंस की मौजूदगी पर चर्चा हो और सार्वजनिक तौर पर इसे लेकर रिसर्च किए जाए, इस मकसद से हर साल UFO डे मनाया जाता है। बता दें कि साल 2001 से वर्ल्ड UFO डे मनाया जा रहा है। पहले यह 24 जून और 2 जुलाई दोनों ही दिन मनाया जाता था लेकिन अब इसे सिर्फ 2 जुलाई को मनाते हैं।

Posted By: Mukul Kumar