संगम नगरी तीन तरफ से नदियों से घिरी हुई है. इसके बावजूद इसका लगातार नीचे गिरता जलस्तर चिंता का विषय बनता जा रहा है.

हर साल 62 सेमी नीचे खिसक रहा है भूमिगत जलस्तर
balaji.kesharwani@inext.co.in ALLAHABAD: संगम नगरी तीन तरफ से नदियों से घिरी हुई है। इसके बावजूद, इसका लगातार नीचे गिरता जलस्तर चिंता का विषय बनता जा रहा है। आज हालत यह है कि शहर का भूमिगत जलस्तर हर साल 62 सेंटीमीटर नीचे खिसक रहा है। 2006 और उससे पहले जहां करीब 3 मीटर बोरिंग करने पर पानी मिल जाता था। वहां अब 15-20 मीटर बोरिंग के बाद ही पानी मिल पा रहा है। वह भी कब तक मिलता रहेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। अगर यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ेगा।

संसाधनों का बेजा दोहन
पेयजल संसाधनों की बात करें तो शहर में करीब 60 बड़े ट्यूबवेल और 100 के करीब मिनी ट्यूबवेल लगाए गए हैं। 300 से अधिक हैंडपंप भी यहां हैं। यमुना से पानी लाकर शहर में सप्लाई की जा रही है। इसके बाद भी पानी की खपत कुछ इस तरह है कि हर घर में अब बोरिंग कराया जा रहा है। इससे अंधाधुंध जलदोहन हो रहा है। इसका नतीजा यह है कि पुराने शहर जानसेनगंज, चौक के साथ ही सिविल लाइंस एरिया में वाटर लेवल तेजी से नीचे भाग रहा है। लोगों द्वारा अपने घर में व व्यापारिक प्रतिष्ठान में बोरिंग कराए जाने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।

सब जगह एक जैसा हाल
वर्तमान में प्री मानसून वॉटर लेवल 15-20 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं झूंसी एरिया में ग्राउंड वाटर लेवल 11-12 मीटर रिकार्ड किया गया है। धूमनगंज में वाटर लेवल 18-20 मीटर पर रिकार्ड किया गया है। बम्हरौली में वाटर लेवल 18-23 मीटर पहुंच गया है।

शहर को पानी पिलाने के इतने इंतजाम

60 बड़े ट्यूबवेल

100 मिनी ट्यूबवेल

300 से अधिक हैंडपंप

 

पुराने शहर के साथ ही सिविल लाइंस एरिया में तेजी के साथ वाटर लेवल नीचे खिसक रहा है। बम्हरौली एरिया में भी वाटर लेवल तेजी से नीचे गिर रहा है। इसकी वजह, लोगों द्वारा घर-घर में कराई जा रही बोरिंग है।

यूबी सिंह, वैज्ञानिक

सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड

 

भूमिगत जलस्तर हर साल नीचे खिसकता जा रहा है। इसकी वजह से आए दिन ट्यूबवेल फेल होते रहते हैं, जिन्हें रिबोर कराया जाता है। इसके बाद भी शहर को जितने पानी की जरूरत है, वह उपलब्ध कराया जा रहा है।

आरडी यादव

एक्सईएन

जलकल विभाग

 

ब्लॉक 2006 2007 2008 2009 2010 2011 2012 2013 2014 2015

सिटी 2.98 3.62 4.28 4.85 5.47 6.09 8.40 11.32 13.10 15.50

बहादुरपुर 14.86 15.00 15.27 15.29 16.39 16.68 16.14 15.67 11.60 13.70

बहेरिया 7.92 8.06 8.61 8.49 9.83 10.44 9.58 8.78 6.81 8.18

चाका 13.25 11.63 12.73 12.03 11.03 11.39 11.19 12.13 9.65 11.80

धनुपुर 9.50 9.25 9.98 9.87 11.59 10.95 10.17 8.08 8.62 10.67

हंडिया 11.58 12.24 13.00 11.51 12.01 10.22 11.54 11.13 10.58 12.25

होलागढ़ 3.97 4.62 4.78 4.69 5.69 4.55 4.98 5.30 4.39 5.35

जसरा 7.01 7.16 6.57 6.79 6.93 7.10 7.30 7.45 7.60 7.80

करछना 13.09 13.03 13.70 12.18 13.93 16.77 15.47 12.91 11.73 13.10

कौंधियारा 5.57 5.49 6.07 5.38 7.44 8.54 8.11 8.85 8.19 8.90

कौडि़हार 13.21 12.75 14.38 12.54 11.91 13.10 8.98 7.25 4.92 12.48

कोरांव 6.56 6.85 6.14 6.91 7.69 7.45 7.38 8.14 5.16 5.42

मांडा 8.63 8.48 7.72 8.16 7.54 7.29 8.80 8.96 8.45 8.48

मऊआइमा 5.55 5.68 6.04 5.84 6.76 5.34 5.12 7.86 5.32 5.92

मेजा 8.85 8.44 8.63 7.13 8.10 8.45 8.20 7.43 5.13 8.37

फूलपुर 5.36 6.66 6.62 7.43 8.55 9.01 8.62 8.40 5.98 8.98

प्रतापपुर 7.55 8.09 7.09 7.63 9.10 8.72 8.11 7.10 7.20 8.51

सैदाबाद 11.08 11.29 11.32 11.01 12.32 12.05 11.56 10.50 10.00 11.90

सोरांव 7.51 7.78 8.47 9.59 10.40 7.77 8.49 8.98 7.83 10.57

शंकरगढ़ 7.33 7.56 7.14 7.30 7.50 6.32 7.15 7.30 8.10 8.50

उरुवा 17.05 16.75 17.64 16.51 19.31 19.68 18.50 15.68 10.70 15.00

Posted By: Inextlive