Union Budget 2022 : केंद्रीय बजट 2022-23 पेश होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उसे मोदी सरकार का जीरो बजट करार दिया है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी निशाना साधा है। यहां पढ़ें बजट पर विपक्ष की प्रतिक्रिया...

नई दिल्ली (एएनआई)। Union Budget 2022 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मंगलवार को संसद में केंद्रीय बजट 2022-23 पेश किया है। बजट पेश होने के थोड़ी देर बाद ही विपक्ष की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरते हुए बजट पर निशाना साधते हुए उसे जीरो बजट करार दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि इसमें वेतनभोगी वर्ग, मध्यम वर्ग, गरीब, युवा, किसान और एमएसएमई के लिए कुछ भी नहीं है।

M0di G0vernment&यs Zer0 Sum Budget!
Nothing for
- Salaried class
- Middle class
- The poor & deprived
- Youth
- Farmers
- MSMEs

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 1, 2022


ममता बनर्जी ने भी बजट पर कटाक्ष किया
वहीं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बजट पर कटाक्ष किया है। ममता के मुताबिक केंद्र सरकार बिना किसी अहम काम के बड़ी-बड़ी बातें ही कर रही है। उन्होंने ट्वीट किया कि बजट में बेरोजगारी और महंगाई से पिस रहे आम लोगों के लिए कुछ नहीं है। सिर्फ बड़ी-बड़ी बाते हैं और हकीकत में कुछ नहीं है। पेगासस स्पिन बजट है।

BUDGET HAS ZERO FOR COMMON PEOPLE, WHO ARE GETTING CRUSHED BY UNEMPLOYMENT & INFLATION. GOVT IS LOST IN BIG WORDS SIGNIFYING NOTHING - A PEGASUS SPIN BUDGET

— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) February 1, 2022
सीताराम येचुरी ने सरकार से पूछा सवाल
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने केंद्रीय बजट के उद्देश्य पर सरकार से सवाल किया और पूछा कि अमीरों पर और कर क्यों नहीं लगाया गया। बजट किसके लिए? सबसे अमीर 10 प्रतिशत भारतीय देश की कुल संपत्ति के 75 प्रतिशत के स्वामी हैं। नीचे के 60 प्रतिशत लोग सिर्फ 5 प्रतिशत संपत्ति के मालिक हैं। जिन लोगों ने महामारी के दौरान सुपर मुनाफा कमाया है उन पर अधिक कर क्यों नहीं लगाया गया?

Budget for whom?
The richest 10% Indians owns 75% of the country's wealth.
Bottom 60% own less than 5%.
Why are those who amassed super profits during the pandemic, while joblessness, poverty & hunger have grown, not being taxed more?#Budget2022

— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) February 1, 2022

Posted By: Shweta Mishra