- बीएचयू में हैदराबाद गेट के पास स्थित पावगी हाउस में घुसा था युवक- इस हॉस्टल में रहती हैं एमएमवी की छात्राएं- दाई ने देखकर मचाया शोर दीवार फांद कर भागा बदमाश

VARANASI

बीएचयू के पावगी हाउस में एक युवक के घुसने की खबर है। गुरुवार की देर रात अचानक हॉस्टल की दाई ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर से जागी छात्राएं कमरे से बाहर निकलीं। इसके पहले बदमाश दीवार फांद कर भाग चुके थे। घटना के बाद से हॉस्टल में हंगामे की स्थिति पैदा हो गयी। सूचना पर तुरंत सुरक्षागार्ड वहां पहुंचे खोजबीन के बाद पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। तब जाकर छात्राओं ने राहत महसूस की। गुरुवार की शाम को भी हैदराबाद गेट व नवीन महिला हॉस्टल के बीच दो बाइक सवारों ने छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। समाजशास्त्र के मानव विभाग की दो छात्राएं हैदराबाद गेट से दवा लेकर हास्टल आ रही थीं। एक ही दिन में हुई इन दोनों घटनाओं को लेकर कैंपस के खासी चर्चा रही।

 

गेट पर लगा है सीसी कैमरा

पावगी हाउस में वर्तमान में एमएमवी होम साइंस कोर्स की ख्ख् लड़कियां रहती हैं। हाउस के आगे सुरक्षा के खासे इंतजाम हैं। गेट पर सीसी कैमरे लगे हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि काला कपड़ा पहने कोई युवक आंगन के पहले की दीवार फांदकर हॉस्टल में घुसा था। दाई की नजर पड़ी तो हॉस्टल में युवक देखकर वह घबरा गई, उसने चिल्लाना शुरू किया। गेट पर बैठा चौकीदार महेश भी दौड़ा। शोर सुनकर छात्राएं भी बाहर आयीं पर इसके पहले घुसा युवक भाग चुका था। चीफ प्रॉक्टर प्रो। रॉयना सिंह व अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए मौका मुआयना के बाद आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।

 

 

पावगी हाउस की दाई मानसिक रूप से बीमार है। यह सारा बवाल उसी का खड़ा किया है। हॉस्टल में रात में कोई भी नहीं आया था। दाई की गलतफहमी के चलते हर कोई परेशान हुआ।

-डॉ। पुष्पा कुमारी, वार्डेन, पावगी हाउस, बीएचयू

 

 

नहीं थम रही छेड़खानी की घटना

ख्क् सितंबर को दृश्यकला संकाय की छात्रा से छेड़खानी, आंदोलन, आगजनी व बवाल की घटना के बाद भी मनचलों के हौसले बुलंद हैं। भयभीत छात्राओं ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। छानबीन की गई लेकिन युवक भाग निकले।

Posted By: Inextlive