उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस मामले के विरोध विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ दो अन्य नेता भी मौजूद हैं।

लखनऊ (एएनआई)। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उन्नाव दुष्कर्म मामले के विरोध में विधानसभा के बाहर 'धरने' पर बैठे हैं। बता दें कि उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार की रात दम तोड़ दिया। अब उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जीवन के लिए जूझने के बाद उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता शुक्रवार की रात 11:40 बजे मौत हो गई।
मार्च में दर्ज हुआ था दुष्कर्म का मामला
बता दें कि गुरुवार की सुबह अदालत में सुनवाई के लिए जाते वक्त पीड़िता पर किरोसिन छिड़कर आग के हवाले कर दिया गया था।& महिला उस समय एक स्थानीय अदालत में दुष्कर्म के मामले की सुनवाई पर जाने के लिए घर से निकली थी। पीड़िता ने इस साल मार्च में आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामले की उत्तर प्रदेश के एक स्थानीय अदालत में सुनवाई चल रही थी।

Lucknow: Samajwadi Party leader and Former Chief Minister Akhilesh Yadav is sitting on a 'dharna' outside Vidhan Sabha in protest against Unnao rape case. pic.twitter.com/5N9U12ETqr

— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019


उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का पोस्टमार्टम : यूपी और दिल्ली पुलिस फोरेंसिक प्रक्रिया का नहीं होगी हिस्सा

जेल भेजे गए आरोपी
इस मामले में सभी पांच आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद कल रात जेल भेज दिया गया। पांचों आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले आज, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने एक प्रेस नोट में कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले को फास्ट-ट्रैक अदालत में ले जाया जाएगा।

Posted By: Mukul Kumar