उत्तर प्रदेश के उन्नाव की एक दुष्कर्म पीड़िता को गुरुवार सुबह पांच लोगों ने कोर्ट जाते वक्त जलाकर मारने की कोशिश की। वह फिलहाल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जीवन के साथ जूझ रही है। डॉक्टरों ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर है उसके बचने की उम्मीद कम है।


नई दिल्ली (एएनआई)। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर है, उसे इस वक्त वेंटीलेटर पर रखा गया है और उसके बचने की उम्मीद कम है। सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने कहा, 'उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता बहुत गंभीर स्थिति में है। जीवित रहने संभावनाएं बहुत कम हैं। अब, हमने उसे वेंटिलेटर पर रखा है।' उन्होंने आगे कहा, 'वह 90 प्रतिशत तक जल गई है। हम उसकी हालत सुधारने के लिए अपना सारा प्रयास कर रहे हैं।' 23 वर्षीय पीड़िता को गुरुवार रात लखनऊ के एसएमसी सरकारी अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने इस साल मार्च में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था, जिसकी सुनवाई उत्तर प्रदेश के उन्नाव की एक स्थानीय अदालत में चल रही है।उन्नाव पीड़िता को इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से ले जाया जायेगा दिल्ली


सीएम योगी ने लिया संज्ञान

पुलिस के अनुसार, शुभम, शिवम, हरिशंकर, उमेश और राम किशोर के रूप में पहचाने जाने वाले पांच लोगों ने कथित तौर पर कोर्ट में पेश होने जा रही महिला पर केरोसिन फेंककर आग के हवाले कर दिया। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया था और कहा था कि पीड़ित का इलाज सरकारी खर्च पर किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि जलाने वाले पांच लोगों में से दो व्यक्ति& महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी हैं। हालांकि, पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Posted By: Mukul Kumar