आगरा में डेंगू के करीब 16 केस अब तक सामने आ चुके हैं। बढ़ते मामलों को लेकर यहां का प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस बात की जानकारी खुद आगरा के सीएमओ ने दी है।


आगरा (एएनआई)। उत्तर प्रदेश के आगरा में भी डेंगू के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अरुण कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कहा कि आगरा में डेंगू के करीब 16 पुष्ट मामले पाए गए हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, 16 पुष्ट मामलों में से छह मरीजों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी अपने-अपने घरों में हैं। कुछ मरीज ठीक भी हुए हैं और अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है। जिला प्रशासन घर-घर जाकर सर्वे कर रहा है।स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर घर-घर जाकर सर्वे कर रहे


सीएमओ ने कहा, हम उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के निर्देश पर घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं और सभी संदिग्ध मामलों का तत्काल इलाज किया जा रहा है। सभी आशा कार्यकर्ताओं को मरीजों की नियमित जांच करने और आपात स्थिति में उन्हें अस्पताल लाने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में नियमित फॉगिंग की जा रही है और डेंगू को फैलने से रोकने के लिए नियमित रूप से पानी की निगरानी की जा रही है। आगरा में नियमित सफाई अभियान चलाया जा रहा

इसके अलावा उन्होंने कहा, नगर पालिका भी हाई अलर्ट पर है और नियमित सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य सरकार राज्य में वायरल बुखार के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने अधिकारियों के कामकाज में खामियों को देखा है और यही शहर में वायरल के प्रकोप का मुख्य कारण है।

Posted By: Shweta Mishra