UP Accident News : यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।


मथुरा (आईएएनएस)। UP Accident News : उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस की सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी। यहां रविवार रात को यात्रियों से भरी डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गयी थी। बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। इस हादसे में अब तक करीब 3 लोगों की माैत हो चुकी है। वहीं 40 अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा माइलस्टोन 88 के पास हुआ
इस संबंध में मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि हादसा माइलस्टोन 88 के पास हुआ। हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। बस ने नरेला से यात्रा शुरू की थी और बिहार के दरभंगा की ओर जा रही थी। दुर्घटना के बाद व्यस्त यमुना एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस प्रशासन को रास्ता साफ कराने में कई घंटे लग गए। वहीं हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Posted By: Shweta Mishra