जमकर दबा नोटा का बटन
25 हजार से अधिक मतदाताओं ने किया अपने अधिकार का प्रयोग
ALLAHABAD: यह अलार्मिंग स्टेज हो सकती है। राजनीतिक पार्टिया और उनके प्रत्याशी नही सुधरे तो आने वाला समय उनके लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है। विधानसभा चुनाव में पड़े नोटा (इनमें से कोई नही) वोट इस ओर खुलकर इशारा कर रहे हैं। इस बार भी जमकर नोटा का बटन दबा है। इस बटन का उपयोग कर मतदाताओं ने बता दिया है कि चुनाव लड़ रहा कोई भी प्रत्याशी उनकी पसंद का नही है। कुल मिलाकर इस चुनाव में 25250 नोटा पड़ा है, जो पिछले विधानसभा चुनाव से अधिक है। बता दें कि नोटा दबाने में सबसे आगे कोरांव के मतदाता रहे, उन्होंने 3208 नोटा चुना है। इसके बाद प्रतापपुर का नंबर रहा जहां 2916 मतदाताओं ने इस ऑप्शन का उपयोग किया। आइए जानते हैं कि किस विधानसभा में कितने नोटा के वोट पड़े।विधानसभा नोटा
फाफामऊ 2570 सोरांव 2459फूलपुर 1612
प्रतापपुर 2916 हंडिया 2414 मेजा 2459 करछना 2306 इलाहाबाद पश्चिम 1658 शहर उत्तरी 659 शहर दक्षिणी 663 बारा 2326 कोरांव 3208