UP Assembly Elections 2022 : भाजपा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीन और उम्मीदवारों की घोषणा की है। यहां जानें किसे कहां से दिया है टिकट...

लखनऊ (एएनआई)। UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को तीन और उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा विधानसभा चुनाव के जरिए राज्य की सत्ता में दोबारा वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वह सभी सीटों पर काफी सोच-समझ कर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर रही है। पार्टी ने इस क्रम में सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से नीलरतन सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित प्रत्याशियों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/1t7NNnGg4w

— BJP (@BJP4India) February 16, 2022


मतदान के दो चरण संपन्न हो चुके
वहीं रॉबर्ट्सगंज निर्वाचन क्षेत्र से भूपेश चौबे और दुद्धी से रामदुलार गौर को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि सेवापुरी, रॉबर्ट्सगंज और दुद्धी तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सातवें चरण में सात मार्च को मतदान होना है। उत्तर प्रदेश में होने वाले सात चरणों के मतदान में दो चरण संपन्न हो चुके हैं, जबकि राज्य में पांच चरणों में मतदान होगा। बचे हुए पांच चरणों में 20, 23, 27 मार्च, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। वहीं मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Posted By: Shweta Mishra