UP Assembly Elections 2022 : गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में आज मुजफ्फरनगर व देवबंद सहारनपुर में डोर-टू-डोर कैंपेन किया और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। इस चुनावी अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

मुजफ्फरनगर (एएनआई)। UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आज शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुजफ्फरनगर और सहारनपुर देहात पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने वाले भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में घर-घर प्रचार किया। शुक्रवार को उत्तराखंड में इसी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेने के एक दिन बाद अमित शाह ने शनिवार को मुजफ्फरनगर और सहारनपुर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की। इस दाैरान उनके कार्यकर्ताओं व समर्थकों में काफी उत्साह व जोश दिख रहा था। पिछले तीन दिनों में उत्तर प्रदेश में अमित शाह का यह दूसरा सार्वजनिक कार्यक्रम है जो गुरुवार को मथुरा और ग्रेटर नोएडा से शुरू हुआ।

#WATCH | Uttar Pradesh: Union Home Minister and BJP leader Amit Shah holds door-to-door campaign in Deoband, Saharanpur pic.twitter.com/K5e04c2V8B

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 29, 2022

पीएम मोदी 31 जनवरी को करेंगे वर्चुअल रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 31 जनवरी को वर्चुअल रैली कर रणभूमि उत्तर प्रदेश में उतरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह रैली उत्तर प्रदेश के पांच जिलों शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर (दादरी/जेवर) को कवर करेगी और इसमें 21 विधानसभाएं शामिल होंगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को और आखिरी चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Posted By: Shweta Mishra