UP Assembly Elections 2022 : भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 45 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। यहां जानें किसे कहां से मिला टिकट...

लखनऊ (एएनआई)। UP Assembly Elections 2022 : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 45 प्रत्याशियों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। पार्टी ने बलिया नगर निर्वाचन क्षेत्र से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को मैदान में उतारा है।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित प्रत्याशियों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/cS3NVsaWr2

— BJP (@BJP4India) February 6, 2022

सरोजिनी नगर सीट से टिकट देने से किया इनकार
गौरतलब है कि बीजेपी ने पहले दयाशंकर सिंह की पत्नी और राज्य की महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह को सरोजिनी नगर सीट से टिकट देने से इनकार कर दिया था। इस बीच, 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में सात चरणों में 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27, 3 और 7 मार्च को मतदान होना है। वहीं मतों की गिनती 10 मार्च को आयोजित होगी।

Posted By: Shweta Mishra