UP Assembly Elections 2022 : बसपा ने आगामी चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की 53 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। यूपी में पहले चरण में 11 जिलों की कुल 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होगा।

लखनऊ (एएनआई)। UP Assembly Elections 2022 : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने शनिवार को लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, हमने पहली सूची में 53 सीटों पर उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे दिया है, शेष 5 हम एक या दो दिन में जारी कर देंगे। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। पहले चरण में 11 जिलों की कुल 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होगा।

आदरणीय बहन कुमारी @mayawati जी के निर्देशानुसार यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में 53 सीटों पर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार की सूची इस प्रकार है। सभी उम्मीदवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/lsIwRzQ2Nu

— Bahujan Samaj Party (@bspindia) January 15, 2022


मायावती ने सरकार बनाने का जताया भरोसा
मायावती ने चुनाव जीतने और सरकार बनाने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, आगामी विधानसभा चुनाव में जनता निश्चित रूप से हमारी पार्टी को फिर से सत्ता में लाएगी और मैं उन्हें यह भी आश्वस्त करना चाहती हूं कि इस बार सत्ता में आने के बाद हमारी पार्टी अपने पिछले शासन की तरह सभी मामलों में फिर से सरकार चलाएगी।
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव
यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 403 में से 312 सीटों पर जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी केवल 47 सीटें ही जीत पाई और कांग्रेस को सात सीटें मिलीं। बसपा ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Posted By: Shweta Mishra