UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गोरखपुर से नामांकन दाखिल करने के बाद आज मुख्यमंत्री योगी ने यहां घर-घर जाकर प्रचार किया। इस दाैरान मोहद्दीपुर में गोपाल मंदिर में पूजा-अर्चना और गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा का भी दौरा किया।

गोरखपुर (एएनआई)। UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को भी गोरखपुर में हैं। सीएम योगी गोरखपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के रामनगर कॉलोनी में घर-घर जाकर प्रचार किया। इस दाैरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां मोहद्दीपुर में गोपाल मंदिर में पूजा-अर्चना की और गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा का भी दौरा किया।

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath holds a door-to-door campaign in Ramnagar Colony, Gorakhpur, while visiting Gurudwara Shri Guru Nanak Satsang Sabha in Mohaddipur#UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/4ZWedFwbqm

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 5, 2022

हर क्षेत्र में यूपी की पूरी धारणा बदल दी
इस दाैरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि 2017 से पहले शहर से बाहर जाने वाले गोरखपुर के किसी भी निवासी को नीची नजर से देखा जाता था। गोरखपुर/यूपी की जो पहचान बनी थी उससे हमारे युवा हतोत्साहित होते थे लेकिन बीजेपी सरकार के 5 साल के कार्यकाल ने न केवल सुरक्षा बल्कि हर क्षेत्र में यूपी की पूरी धारणा बदल दी।

Any Gorakhpur resident who went out of town before 2017 was looked down upon. Our youth was discouraged by the identity of Gorakhpur/UP that was created. But BJP govt's 5yr tenure changed the whole perception of UP, not only with security but in every field: UP CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/fLBdLbgsWv

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 5, 2022 महिलाएं अब सुरक्षित महसूस करती हैं
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि गोरखपुर की पहचान अब माफियाओं से नहीं होगी और आज की तारीख में 'माफियावादी' जेल में हैं। यहां के माफियावादी अब जेल की शोभा बढ़ा रहे हैं। महिलाएं अब सुरक्षित महसूस करती हैं और रात में भी खुलकर घूम सकती हैं। कोविड टीकाकरण अभियान की भी सराहना की थी।

#WATCH | Accompanied by Union Home Minister Amit Shah, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath files nomination papers as a BJP candidate from Gorakhpur Urban Assembly constituency pic.twitter.com/BYzpDtVmlS

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 4, 2022

सीएम ने नामांकन पत्र दाखिल किया था
अपने इस संबोधन से पहले योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए गोरखपुर शहरी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। फरवरी में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को मतदान होगा। वहीं मतों की गिनती 10 मार्च को आयोजित होगी।

Posted By: Shweta Mishra