उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी 40 फीसदी टिकट महिला प्रत्याशियों को देगी।

लखनऊ (एएनआई)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाएगी। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "महिला सशक्तिकरण हमारा लक्ष्य है। महिला सशक्तिकरण तभी होगा जब उन्हें उनका अधिकार मिलेगा, जब उन्हें राजनीति में हिस्सेदारी मिलेगी। इसलिए अब महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़े कदम उठाए जाएंगे, अब महिलाओं को भी राजनीति में हिस्सा मिलेगा।" उन्होंने कहा, "देश और समाज की प्रगति में नारी शक्ति की अहम भूमिका है। कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के वादे को पूरा करने जा रही है। यहां महिलाओं को राजनीतिक हिस्सेदारी मिलने जा रही है।"

The Congress party has decided that it will give 40% of the total election tickets to women in the state: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra on 2022 Uttar Pradesh Assembly elections pic.twitter.com/WGPTSLbDcx

— ANI UP (@ANINewsUP) October 19, 2021

विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट
यूपी विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि वह राज्य में कुल चुनावी टिकट का 40 फीसदी महिलाओं को देगी। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने फैसला किया है कि ये टिकट सिर्फ जाति या धर्म के आधार पर नहीं बल्कि योग्यता के आधार पर दिए जाएंगे।" प्रियंका ने ऐलान किया कि यह फैसला इलाहाबाद विश्वविद्यालय की उन लड़कियों के लिए है जिन्होंने चिंता व्यक्त की कि विश्वविद्यालय में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग नियम हैं। उस लड़की के लिए जिसने मुझसे मेरी गंगा यात्रा के दौरान एक पाठशाला स्थापित करने का आग्रह किया, पारो नाम की लड़की के लिए जिससे मैं प्रयागराज में में मिली थी जिसका सपना राजनेता बनना था।
पार्टी का फैसला तमाम महिलाओं के सपने पूरे करेगा
इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि पार्टी का यह फैसला चंदोली की उस महिला के लिए जो पायलट बनने का सपना देखती है। इसके अलावा उन्नाव केस पीड़ित पीड़ितों के लिए, हाथरस केस पीड़ित पीड़ितों के लिए और लखीमपुर खीरी लड़की के लिए जो प्रधानमंत्री बनने का सपना देखती है के लिए भी है। इससे महिलाओं को एक नई राह दिखाई देगी। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 312 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी ने 403 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 39.67 प्रतिशत वोट हासिल किया था। समाजवादी पार्टी (सपा) को 47 सीटें, बसपा ने 19 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस पार्टी केवल सात सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी थी।

Posted By: Shweta Mishra