कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के लोग भाजपा शासित राज्य में बिजली के बिलों की 'लूट' झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो इसे समाप्त कर दिया जाएगा।


नई दिल्ली (पीटीआई)। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ पूरी तरह से उतर चुकी हैं। वह जनता के बीच अपनी व पार्टी की पैठ को बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के लोग भाजपा शासित राज्य में बिजली के बिलों की 'लूट' झेल रहे हैं और कहा कि जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो इसे समाप्त कर दिया जाएगा। कांग्रेस महासचिव ने एक मीडिया रिपोर्ट को भी टैग किया, जिसमें दावा किया गया था कि बिजली विभाग ने एक मजदूर को 19 करोड़ से अधिक का बिजली बिल नोटिस दिया है।किसानों के परिवारों से मुलाकात करने पहुंची थी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट में कहा, भाजपा शासन में बिजली बिलों और स्मार्ट मीटरों की लूट से राज्य की आम जनता परेशान है। बतादें कि कल एक दिन पहले शुक्रवार को प्रियंका गांधी यूपी के ललितपुर में किसानों के परिवारों से मुलाकात करने पहुंची थी। यहां पर हाल ही में उर्वरक के लिए दुकान के सामने खड़े किसान की मौत हो गई थी। इस दाैरान पीड़ितों से मुलाकात के दाैरान प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार पूरी तरह से विफल हुई है। सरकार ने किसानों को पूरी तरह से नकारा है। ये केवल 4 परिवारों की समस्या नहीं है बल्कि पूरे बुंदेलखंड की यही समस्या है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों से बातचीत कीप्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि बोरियों में पहले के मुकाबले कम खाद दी जा रही है लेकिन उसके दाम बढ़ा दिए हैं। ये किसान क्या करेंगे? किसानों की बहुत समस्याएं हैं लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। किसान कहीं गाड़ी के नीचे कुचला जा रहा है तो कहीं इस तरह की चीज़ों से कुचला जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों से बातचीत की। बातचीत के दौरान कुलियों ने प्रियंका को अपनी आजीविका से संबंधित समस्याओं और कोविड-19 के दौरान उनके सामने आए आर्थिक आघात के बारे में बताया।

Posted By: Shweta Mishra