UP Assembly Elections 2022 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जनवरी को यूपी के पांच जिलों में एक वर्चुअल रैली संबोधित करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का भाजपा के लिए पहला संबोधन होगा।


नई दिल्ली (एएनआई)। UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जनवरी को एक वर्चुअल रैली संबोधित करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की यह रैली उत्तर प्रदेश के पांच जिलों शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर (दादरी/जेवर) को कवर करेगी और इसमें 21 विधानसभाएं शामिल होंगी। चुनाव आयोग के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए 98 मंडलों और 21 विधानसभाओं को कवर करते हुए 100 स्थानों पर प्रधानमंत्री के भाषण को सुनने के लिए फिजिकली मोबलाइजेशन अरेजमेंट्स किया गया है।एलईडी स्क्रीन और कैंपेन वैन भेजी जाएंगी


प्रत्येक जगह पर 500 लोगों को कवर करते हुए टोटल फिजिकल प्रजेंस 50,000 होगी। इन जगहों पर एलईडी स्क्रीन और कैंपेन वैन भेजी जाएंगी, ताकि लोग प्रधानमंत्री का संबोधन सुन सकें। भाजपा जिसके पास बड़े पैमाने पर डिजिटल फुटप्रिंट है, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि सहित अपने सभी प्लेटफार्मों का उपयोग करने की संभावना है और इन 21 विधानसभा क्षेत्रों में 10 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है। प्रधानमंत्री का भाजपा के लिए पहला संबोधन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का भाजपा के लिए पहला संबोधन होगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को और आखिरी चरण का मतदान 7 मार्च को होना है। इसके अलावा मतगणना 10 मार्च को होगी।

Posted By: Shweta Mishra