UP Assembly Elections 2022 : कांग्रेस के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कैंपेन की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा का दामन थाम सकती हैं। भाजपा के साथ उनकी बातचीत जारी है। प्रियंका का कहना है कि कि कांग्रेस 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' की बात तो कर रही है लेकिन उन्हें चुनाव नहीं लड़ने दे रही है।

लखनऊ (आईएएनएस)। UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लग सकता है। यूपी में कांग्रेस 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के पोस्टर का चेहरा प्रियंका मौर्य जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं। भाजपा सूत्रों ने कहा कि उन्होंने बुधवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय का दौरा किया है। इसके बाद से उनके भगवा पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं।

मैंने सारी औपचारिकताएं पूरी कर लीं लेकिन टिकट पूर्व नियोजित था
वहीं इस संबध में प्रियंका मौर्य ने कहा, 'लड़की हूं लड़ शक्ति हूं' को केवल एक नारा के रूप में प्रस्तुत किया गया है। 'लड़की' के रूप में, मुझे चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं है क्योंकि मैं रिश्वत नहीं दे सकती थी। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव टिकट के लिए मैंने सारी औपचारिकताएं पूरी कर लीं लेकिन टिकट पूर्व नियोजित था और एक महीने पहले आए एक व्यक्ति को दिया गया था।
पिछड़े समुदाय को लुभाने के लिए बस मोहरे के रूप में हुआ इस्तेमाल
मैं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को यह संदेश देना चाहती हूं कि जमीन पर ऐसी चीजें हो रही हैं। प्रियंका मौर्य ने कहा कि वह सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में एक साल से अधिक समय से लगातार काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें टिकट से वंचित कर दिया गया। उन्होंने कहा, हमें बस महिलाओं और पिछड़े समुदाय के लोगों को लुभाने के लिए मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया गया था। यह एक धोखा है।

लड़की हूं लड़ शक्ति हूं' अभियान और कुछ नहीं, बल्कि एक धोखा
ऐसे में अब बहुत जल्द आप मुझे और मेरे समुदाय के सदस्यों को भाजपा के साथ देखेंगे। प्रियंका मौर्य की सोशल मीडिया प्रोफाइल उन्हें महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रजेंट करती है। 14 जनवरी को पोस्ट प्रियंका मौर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का 'लड़की हूं लड़ शक्ति हूं' अभियान और कुछ नहीं, बल्कि एक धोखा था। लोग खुद जांच-परख कर पता लगा लें।

Posted By: Shweta Mishra