बुधवार दोपहर उप्र बार काउंसिल अध्यक्ष दरबेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे अधिवक्ता अरविंद मिश्रा के चैंबर में बैठी थीं।


agra@inext.co.inAGRA : दीवानी परिसर में बुधवार दोपहर उप्र बार काउंसिल अध्यक्ष दरबेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें उत्तर प्रदेश बार काउंसिल का अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका स्वागत किया जा रहा था। इस दौरान वे अधिवक्ता अरविंद मिश्रा के चैंबर में बैठी थीं। इसी दौरान किसी बात पर सहयोगी अधिवक्ता मनीष शर्मा से कहा सुनी हो गई। अधिवक्ता मनीष शर्मा ने अपनी लाइसेंस रिवॉल्वर से उन्हें तीन गोली मार दीं। इसके साथ ही मनीष शर्मा ने खुद को भी कनपटी पर गोली मार ली। दोनों को गंभीर हालत में पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया। जहां पर दरबेश यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गोली मारने वाले अधिवक्ता मनीष शर्मा की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। लोकप्रिय वकीलों में से एक थीं दरबेश
बता दें कि आगरा की मशहूर अधिवक्ता दरबेश यादव हाल ही में उप्र बार काउंसिल की अध्यक्ष चुनीं गई थीं। दरबेश यादव आगरा दीवानी की बेहद लोकप्रिय वकीलों में से एक थीं। सूचना पर प्रभारी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, एसपी सिटी प्रशांत वर्मा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। फिलहाल इस घटना के पीछे की वजह साफ नहीं है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दरबेश को तीन गोलियां लगी थीं।

Posted By: Mukul Kumar