यूपी बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है और 12वीं का रिजल्ट शाम चार बजे आ रहा है। जो स्टूडेंट इस एग्जाॅम में बैठे थे वह एक डायरेक्ट लिंक पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। 10वीं का रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित किया गया। जबकि 12वीं का परिणाम शाम चार बजे आएगा। बता दें कक्षा 10वीं के लिए 25 लाख से अधिक छात्रों को यूपी बोर्ड परिणाम 2022 की प्रतीक्षा अब कुछ ही घंटो में समाप्त होने जा रही है। छात्र को बता दें कि यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.upsmp.edu.in एवं upresults.nic.in पर यूपी कक्षा 10 रिजल्ट 2022 की जांच कर सकते हैं।

UP Board 10th 12th Result: कैसे रिजल्ट चेक करें

स्टेप 1: सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2: यहां होम पेज पर ही छात्र को 10वीं एवं 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
स्टेप 3: छात्र को लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना विवरण दर्ज करना होगा।
स्टेप 4: इसके बाद छात्र का रिजल्ट खुल जाएगा।
स्टेप 5: इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं तथा प्रिंट ले सकते हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari