यूपी के सबसे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज 43वां जन्मदिन हैं। 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतकर अखिलेश यादव यूपी के 33वें मुख्यमंत्री बने थे। ऐसे में आज उनके बारे में एक चीज जानना बेहद जरूरी है। सीएम अखिलेश यादव को राजनीति के साथ फुटबॉल में भी काफी रुचि हैं। वह आज भी डियागो माराडोना पेले जैसे फुटबॉलर्स की फैन लिस्‍ट में शामिल हैं। जानें इस खास दिन पर सीएम और उनके फुटबॉल प्रेम के बारे में...


मिलिट्री स्कूल से पढ़ाई:
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपने पिता मुलायम सिंह यादव के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। मुलायम सिंह यादव आज भी उन्हे टीपू नाम से बुलाते हैं। अखिलेश ने राजस्थान के धौलपुर मिलिट्री स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने मैसूर की यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढा़ई करने के बाद ऑस्ट्रेलिया से एनवायरन्मेंट इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया है।

फुटबॉल से लगाव:

खेल की दुनिया में अखिलेश यादव को फुटबॉल से ज्यादा लगाव है। वह स्कूल के दिनों से ही फुटबाल खेलते अा रहे हैं। एक बार जब वह अपने स्कूल में फुटबॉल खेल रहे थे। इस दौरान जज किया गया कि वह वहां पर खेल रहे लड़कों के बीच सबसे अलग तरीके से खेल रहे थे। उनकी रनिंग, ​ड्रिबलिंग और किक तक की लोगों ने काफी तारीफ की थी।

इन्हें मानते देवता:
डियागो माराडोना, डी स्टेफनो, जॉर्ज बेस्ट, बॉबी मायावी, क्रिफ और पेले को बेहद पसंद करते हैं। विभिन्न देशो के इन बड़े फुटबॉलर्स को वह बिल्कुल देवताओं की तरीके से मानते हैं। शुरुआत से ही वह इन फुटबॉल प्लेयर की एक झलक पाने को बेताब रहते थ्ो। ऐसे में आज भी इनके टीवी पर आने पर उन्हें ध्यान से देखते हैं।


यूपी भी हो शामिल:

आखिलेश यादव बीते साल सितंबर में डेल्ही डाजनमोज फुटबॉल क्लब की नई जर्सी का उद्धाटन करने गए थे। यहां पर ब्राजील के नामचीन फुटबॉल खिलाडी रोबेर्टो कार्लोस थे। ऐसे में सीएम का फुटबॉल प्रेम जाग गया था और वह मंच पर ही रोबेट्रो के साथ ​ड्रिबलिंग करने लगे थ्ो। सीएम की कोशिश है कि देश विदेश में फुटबॉल में यूपी भी शामिल हो।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

courtesy# www.rediff.com/news

Posted By: Shweta Mishra