-यूपी कॉलेज स्टूडेंट इलेक्शन में सचिन उपाध्यक्ष व नीरज पुस्तकालय मंत्री निर्वाचित

-टाइट सिक्योरिटी के बीच पड़े 58.42 परसेंट वोट

-नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रिंसिपल ने दिलाई शपथ

VARANASI

टाइट सिक्योरिटी के बीच उदय प्रताप महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में गुरुवार को अध्यक्ष पद पर अनुराग सिंह 'अन्नू', उपाध्यक्ष पद पर सचिन कुमार सिंह, महामंत्री पद पर अमन सिंह व पुस्तकालय मंत्री पद पर नीरज सिंह 'मिल्खा' निर्वाचित घोषित किए गए। रिजल्ट डिक्लेयर होते ही प्रिंसिपल डॉ। विजय बहादुर सिंह ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। वहीं शपथ ग्रहण के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को पुलिस ने अपने वाहन से उनके घर पर पहुंचाया।

उपाध्यक्ष पद पर नौ वोट से हुई हार

अध्यक्ष पद पर निर्वाचित अनुराग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विरेन प्रताप रघुवंशी 'वीरू' को 288 वोट के अंतर से पराजित किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित सचिन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कुनाल सिंह को महज नौ वोट के अंतर से पटकनी दी। उपाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर रही। जबकि महामंत्री पद पर अमन ने एक मात्र निकटतम प्रतिद्वंदी अभिषेक सिंह 'सन्नी' को को शानदार 439 मतों से व पुस्तकालय मंत्री नीरज ने अपने एक मात्र निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 359 वोट से हराया।

सुबह नौ बजे से वोटिंग

छात्रसंघ चुनाव को लेकर सिक्योरिटी के टाइट इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी के जवान तैनात थे। कॉलेज में वोटिंग की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू हुई। वोटिंग के दौरान विधिवत तलाशी के बाद छात्र-छात्राओं को कालेज कैंपस में एंट्री दिया जा रहा था। प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ। दिवाकर सिंह के मुताबिक दोपहर एक बजे तक 6166 मतदाताओं में से 2434 मतदाताओं ने वोट डाला। इस प्रकार कुल 58.42 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

253 ने किया नोटा का प्रयोग

छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर 253 वोट नोटा का प्रयोग किया। वहीं 60 मत अवैध घोषित किए गए। इसमें छात्रसंघ के चार पदों पर 202 नोटा व 53 अवैध मत घोषित किए गए।

काउंटिंग को लेकर रहे अलर्ट

कैंपस में सीसी कैमरा होने के बावजूद मतदान व मतगणना की वीडियोग्राफी कराई गई है। खासतौर पर मतगणना को लेकर कालेज प्रशासन काफी सतर्क दिखा। दरअसल गत वर्ष एक प्रत्याशी ने मतगणना के दौरान एक मतपत्र फाड़ दिया था। इसे देखते हुए इस वर्ष मतगणना स्थल पर जाली लगाया जा रहा है ताकि जाली के बाहर से ही प्रत्याशी व उनके एजेंट मतगणना पर नजर रख सके।

किसे मिले कितने वोट

अध्यक्ष पद हेतु : अनुराग सिंह 'अन्नू' (966) निर्वाचित, विरेन प्रताप रघुवंशी 'वीरू' (678), समीर सिंह (404), अनुराग सिंह 'अंकित' (208) व मो। इरशाद (135) । नोटा : 22 , अवैध : 21

उपाध्यक्ष : सचिन कुमार सिंह (815) निर्वाचित, कुनाल सिंह (806) व अंकुर श्रीवास्तव (765) नोटा : 37 , अवैध : 11.

महामंत्री : अमन सिंह (1412) निर्वाचित, व अभिषेक सिंह 'सन्नी' (973)। नोटा : 39 , अवैध : 10

पुस्तकालय मंत्री : नीरज सिंह 'मिल्खा' (1339) निर्वाचित व अभिषेक तिवारी (980)। नोटा : 104, अवैध : 11

निर्वाचित संकाय प्रतिनिधि :

कला संकाय : रोहित सिंह (410)। नोटा : 27, अवैध : 05

वाणिज्य संकाय : आरजू सिंह (118)। नोटा : 04 , अवैध : 02.

Posted By: Inextlive