कंपेन को मैदान में उतरेंगे मुलायम, सोनिया और प्रियंका

- सपा और कांग्रेस के कुछ प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

LUCKNOW: सपा-कांगे्रस गठबंधन के कुछ प्रत्याशियों के लिए सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने जा रहे हैं। अगले हफ्ते सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव आगामी क्क् फरवरी को इटावा के जसवंतनगर से चुनाव लड़ रहे अपने छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव के लिए प्रचार करेंगे, इसमें कोई फेरबदल नहीं हुआ है। मुलायम क्फ् फरवरी को भी जसवंतनगर जाएंगे और शिवपाल के समर्थन में ताखा में आयोजित जनसभा में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा क्ब् फरवरी को अपनी छोटी पुत्रवधू और लखनऊ कैंट से प्रत्याशी अपर्णा यादव के लिए भी वे प्रचार करेंगे। वहीं दूसरी ओर प्रियंका गांधी भी अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आगामी क्ब् और क्भ् फरवरी को प्रियंका रायबरेली और क्म् व क्7 फरवरी को अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। इसके अलावा ख्0 फरवरी को अमेठी में सोनिया गांधी और ख्ब् फरवरी को राहुल गांधी का भी चुनाव प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लेने की सूचना है।

Posted By: Inextlive