मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में 'दैनिक जागरण' के पत्रकार आशीष कुमार तथा उनके भाई आशुतोष की हत्या की घटना का संज्ञान लेेते हुए सहारनपुर के एसएसपी को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


लखनऊ (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में 'दैनिक जागरण' के पत्रकार आशीष कुमार तथा उनके भाई आशुतोष की हत्या की घटना का संज्ञान लेेते हुए सहारनपुर के एसएसपी को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि रविवार सुबह कूड़ा फेंकने के विवाद में आशीष और आशुतोष के पड़ोसी ने अपने बेटों के साथ घर में घुसकर गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी। सहारनपुर पुलिस ने टीमें गठित कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।भाजपा राज में यूपी बना हत्या प्रदेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि पहले यूपी उत्तम प्रदेश बनने की राह पर था अब भाजपा राज ने 'हत्या प्रदेश' बना दिया है। राज्य में बेटियों के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद है। अब अर्थव्यवस्था पर भी मंदी के काले बादल मंडरा रहे हैं। हर मोर्चे पर भाजपा सरकार विफल है। वाहन उद्योग में गिरावट है। इस क्षेत्र में 3.5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी हो गई है। भाजपा सरकार कौन सी नीति पर काम कर रही है कि नौकरियां जा रही है और बेकारी बेतहाशा बढ़ रही है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari