दुबई की फ्लाइट में यूपी के शख्स को 'बम' शब्द बोलने पर दिल्ली में अरेस्ट किया गया। उसके खिलाफ एक महिला पैसेंजर ने कंप्लेन की थी। हालांकि जब इस मामले की हकीकत सामने आई तो उसे छोड़ दिया गया। वह नौकरी ज्वाइन करने के लिए दुबई जा रहा था। यहां पढ़ें यह पूरा मामला...


नई दिल्ली (एएनआई)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से ताल्लुक रखने वाले अजीम खान को फ्लाइट में बम शब्द बोलना भारी पड़ गया। वह दुबई जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट में सवार थे। उनको एक को पैसेंजर की शिकायत के आधार पर गुरुवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि एक पैसेंजर ने कंप्लेन की थी कि उसके साथ का एक पैसेंजर फोन पर बातचीत के दाैरान बम बोल रहा है। उसकी कंप्लेन के आधार पर तुरंत अजीम खान को अरेस्ट किया गया। उसके पास 'कुछ भी संदिग्ध नहीं' न मिलने पर एक नोटिस देकर उसे जाने दिया गया। पुलिस ने कहा कि घटना 7 जून को हुई थी। मां से फोन पर बात कर रहा था
वहीं इस पूरे मामले को लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्री विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान संख्या यूके-941 के माध्यम से मुंबई से एक कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए दुबई की यात्रा कर रहा था, जो शाम 4.55 बजे प्रस्थान करने वाली थी। नौकरी के लिए दुबई जा रहा यात्री अपनी मां से फोन पर बात कर रहा था और उसकी बातचीत उसके बगल में बैठी एक महिला सह-यात्री ने सुनी। उसने अपनी मां से कहा कि सीआईएसएफ ने बम होने के डर से उसके बैग में नारियल नहीं रखने दिया, लेकिन उन्होंने बैग में रखा पान मसाला रखने दिया।उड़ान में करीब दो घंटे की देरी हुई बम शब्द सुनने के बाद महिला सह-यात्री डर गयी। उसने तुरंत अलार्म बजाया और फ्लाइट क्रू ने सीआईएसएफ को इसके बारे में सूचित किया। यात्री को उतार दिया गया और महिला भी स्वेच्छा से विमान से उतर गई। पूरे विमान की गहन जांच की गई लेकिन कुछ नहीं मिला। महिला के सह-यात्री ने विमान में चढ़ने से इनकार कर दिया और उसने मुंबई के लिए एक और टिकट बुक किया। इस प्रक्रिया में उड़ान भरने के लिए मंजूरी मिलने से पहले उड़ान में दो घंटे की देरी हुई। पुरुष यात्री को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पुलिस को सौंप दिया गया थी।

Posted By: Shweta Mishra