उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद में 15 से अधिक बच्चों को बंधक बनाने वाले शख्स को पुलिस और एटीएस की टीम ने देर रात मार गिराया। सभी बच्चों को उसके घर से सुरक्षित निकाल लिया गया। सीएम योगी ने बच्चों को बचाने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस और उसकी टीम के लिए 10 लाख रुपये का पुरस्कार का ऐलान किया।


लखनऊ (उत्तर प्रदेश) (एएनआई)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कठरिया गांव में सुभाष नाम के एक शख्स ने 15 से अधिक बच्चों को बंधक बना लिया था। उसने बच्चों को जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया था और उन्हें बंधक बना लिया था। मामले की जानकारी होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। डीएम, एसएसपी और पुलिस बल समेत अन्य प्रशासनिक अफसर भी माैके पर पहुंचे। इस दाैरान बच्चों को बंधक बनाने वाले ने पुलिस और ग्रामीणों पर गोलिया चलाईं। हालांकि बाद में कड़ी मशक्कत के बाद उसे मार दिया गया और सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया


उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि फर्रुखाबाद में 15 से अधिक बच्चों को बंधक बनााने वाला शख्स विस्फोट करने की धमकी दे रहा था। वह गोलीबारी भी कर रहा था। इसलिए उसे मार गिराया गया। बच्चों को बचाने में चलाया गया बचाव अभियान करीब 8 घंटे तक चला। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने यह भी कहा कि घटना में आरोपी की पत्नी घायल हो गई। वहीं उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

10 लाख रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान

बच्चों को बंधक बनाकर रखने वाले व्यक्ति को एक ऑपरेशन में मार दिया गया है। उन्होंने कहा कि कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस और उसकी टीम के लिए 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की, जिसने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। ऑपरेशन में भाग लेने वाले सभी कर्मियों को प्रशंसा का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पीवी रामाशास्त्री ने कहा कि हत्या के एक मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी और वह जमानत पर बाहर था।

Posted By: Shweta Mishra