शाहजहांपुर मामले में स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा भी गिरफ्तार हो गई है। उसे जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

शाहजहांपुर (पीटीआई)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली 23 वर्षीय छात्रा को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। छात्रा जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार हुई है। छात्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष जांच टीम ने सुबह 9.15 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया।

Shahjahanpur: The law student, who had accused Swami Chinmayanand for sexually harassing her, being brought to District Jail after a local court sent her to 14-day judicial custody for allegedly trying to extort money from him. pic.twitter.com/lq8xW85OrU

— ANI UP (@ANINewsUP) September 25, 2019


चिन्मयानंद को बीते शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया
सूत्रों के अनुसार विधि छात्रा को गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।  पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद को बीते शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय अदालत ने चिन्मयानंद को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
शाहजहांपुर केस : चिन्मयानंद की पीजीआई से हो सकती है छुट्टी, नहीं मिला दिल में कोई ब्लॉकेज
विधि छात्रा को अगवा कराने समेत अन्य संगीन आरोप
बता दें कि मुमुक्षु आश्रम के पीठाधीश्वर चिन्मयानंद पर एक विधि छात्रा को अगवा कराने समेत अन्य संगीन आरोप हैं। छात्रा ने वीडियो वायरल कर शारीरिक शोषण व दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद छात्रा लापता हो गई थी। परिवजों ने शाहजहांपुर में  चिन्मयानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

 

Posted By: Shweta Mishra