- दो दिन पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से लगाया गया था गेट

Meerut: नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर में गेट को लेकर एक बार फिर शुक्रवार रात हंगामा हो गया। इस बार हंगामा एक पक्षीय लोगों के बीच हुआ। सेक्टर क्क् में कालोनीवासियों की सहमति से दो दिन पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से गेट लगाया गया था। रात को दूसरे पक्ष की एक बसपा नेत्री आई उन्होंने गेट का खुलकर विरोध किया। जिसका दूसरे पक्ष ने खुलकर विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों के बीच देर रात समझौता हो गया था।

क्यों पनपा विवाद

सुरक्षा की दृष्टि से कालोनी में रहने वाले हाजी इमरान, भोला, हख्तियार, इंतजार ने आपसी सहमति से गेट लगाया था। गेट लगने से गाडि़यों का आवागमन बंद हो गया। जिसको लेकर बसपा नेत्री आक्रोशित हो गई। उन्होंने कालोनी के कुछ लोगों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा जिससे कार अन्दर बाहर आ सके, इसलिए गेट खुला छोड़ा जाए। सूचना पर एसओ विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और सभी को आड़े हाथों ले लिया। जब उन्होंने मुकदमा कायम कर जेल भेजने की धमकी दी तो विरोध करने वाला शांत हो गया। एसओ विनोद कुमार का कहना है गेट को लेकर एक पक्ष ने हंगामा किया था, लेकिन अब शांत करा लिया गया है।

Posted By: Inextlive