यूपीएससी ने जल शक्ति मंत्रालय में वैकेंसी की घोषणा की है। कैंडिडेट्स आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 मार्च है।

कानपुर। यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीएससी) ने जल शक्ति मंत्रालय में इंजीनियर पद के लिए वैकेंसी निकाली है. इसके अलावा यूपीएससी ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत उपलब्ध नौकरियों की भी घोषणा की है। यह भर्ती इन मंत्रालयों में उपलब्ध विभिन्न ग्रुप ए और ग्रुप बी के पदों के लिए है। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं और उसे जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 मार्च है। यूपीएससी ने अपने नोटिफिकेशन में कहा, 'कैंडिडेट्स को वेबसाइट http://www.upsconline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसी अन्य मोड के माध्यम से प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा, उन्हें खारिज कर दिया जाएगा।'

वैकेंसी का विवरण

जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर: गाजियाबाद में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग के राष्ट्रीय कृषि केंद्र में 2 पद के लिए वैकेंसी।

रीजनल होम इकोनॉमिस्ट: कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग के डायरेक्टरेट ऑफ एक्सटेंशन में 1 पद खाली

साइंटिस्ट 'बी' (सिविल इंजीनियरिंग): जल शक्ति मंत्रालय के तहत नई दिल्ली में जल संसाधन विभाग के केंद्रीय मृदा और सामग्री अनुसंधान स्टेशन में संबंधित पद के लिए 7 वैकेंसी।

साइंटिस्ट 'बी' (सिविल इंजीनियरिंग): जल शक्ति मंत्रालय के तहत केंद्रीय जल और बिजली अनुसंधान स्टेशन में 24 पद खाली।

साइंटिस्ट 'बी' (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग): जल शक्ति मंत्रालय के तहत पुणे के खडकवासला में केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान केंद्र में 2 पद के लिए वैकेंसी।

साइंटिस्ट 'बी' (पर्यावरण इंजीनियरिंग): जल शक्ति मंत्रालय के तहत पुणे के खडकवासला में केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान केंद्र में 2 पद के लिए वैकेंसी।

साइंटिस्ट 'बी' (मैकेनिकल इंजीनियरिंग): जल शक्ति मंत्रालय के तहत पुणे के खडकवासला में केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान केंद्र में 2 पद के लिए वैकेंसी।

साइंटिस्ट 'बी' (जिओ फिजिक्स): जल शक्ति मंत्रालय के तहत नई दिल्ली में केंद्रीय मृदा और सामग्री अनुसंधान स्टेशन 1 पद के लिए वैकेंसी।

Posted By: Mukul Kumar