सिविल लाइंस डिपो की बस वाराणसी से इलाहाबाद आ रही थी

अनुबंधित बस की नहीं जली लाइट तो यात्री ने परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को किया ट्वीट

ALLAHABAD: उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से यात्रा करना जोखिम से भरा नहीं होता है। इसका एक छोटा सा नमूना छह जुलाई को देखने को मिला। सिविल लाइंस डिपो की अनुबंधित बस बिना लाइट के लिए वाराणसी से इलाहाबाद से रवाना हो गई। आधे सफर के बाद जब अंधेरा होने लगा तो यात्रियों में दहशत छा गई। शशांक मिश्रा ने परिवहन मंत्री को ट्वीट करके उन्हें मुश्किलों की जानकारी दी। फिर क्या एक ट्वीट का ही असर रहा कि गोपीगंज के पास यात्रियों को सिविल लाइंस डिपो की ही दूसरी बस से इलाहाबाद भेजा गया।

आधे घंटे के भीतर हुई कार्रवाई

यात्री शशांक मिश्रा की मानें तो अनुबंधित बस शाम छह बजे वाराणसी से इलाहाबाद के लिए रवाना हुई। गोपीगंज में यात्रियों ने चालक से लाइट ना जलाने पर ऐतराज जताया तो उसने बताया कि लाइट काम नहीं कर रही है। उसके बाद भी चालक गोपीगंज के आगे पांडेय ढाबा तक बस लेकर आ गया। इसकी जानकारी परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को ट्वीट के जरिए दी गई कि बस नम्बर यूपी ईटी 8267 को बिना लाइट के अंदाजे पर चलाकर बस ले जाया जा रहा है। यात्रियों की जान जोखिम में डालकर ड्राइवर बस चला रहा है। किसी भी घटना होने पर जिम्मेदारी किसकी होगी, कब सुधरेंगे हालात। इस पर मंत्री ने जानकारी देने के लिए थैंक्स बोला और परिवहन निगम के आरएम डॉ। हरिशचंद्र यादव से समाधान करने का निर्देश दिया। हालांकि इस संबंध में जब डॉ। यादव को कई बार फोन किया गया तो उन्होंने एसएमएस के जरिए सिविल लाइंस डिपो के एआरएम से बात करने को कहा।

रात में दूसरी बस से हुए रवाना

सिविल लाइंस डिपो की अनुबंधित बस में इलाहाबाद के 25-30 यात्री बैठे हुए थे। डॉ। यादव ने डिपो के एआरएम दीपक चौधरी से यात्रियों की मदद करने का निर्देश दिया। पांडेय ढाबा के पास रोडवेज की दूसरी बस से सभी यात्रियों को इलाहाबाद के लिए रवाना किया।

------

06 बजे शाम बनारस से इलाहाबाद के लिए निकली थी बस

40 सीटर थी अनुबंधित बस

30 यात्री सवार थे बस में

8.30 बजे बदली बस से यात्रियों को भेजा गया इलाहाबाद

------

किसी यात्री के ट्वीट पर रोडवेज की बस के कंडक्टर से इस संबंध में जानकारी मांगी तो उसने बताया कि बल्ब फ्यूज हो गया था। इसलिए लाइट नहीं जल सकी। जिसे तत्काल बनवाने का निर्देश दिया। नौ बजे के लगभग कंडक्टर ने जानकारी दी कि यात्रियों की व्यवस्था कर दी गई है।

-दीपक चौधरी,

एआरएम सिविल लाइंस डिपो

Posted By: Inextlive