खबर है कि माइकल जैक्सन की शक्ल-ओ-सूरत वाले पॉप स्टार प्रिंस को मिनिपोलिस स्थिति उनके घर में मृत पाया गया। 57 वर्षीय पॉप गायक ने 'लेट्स गो क्रेजी' और 'व्हेन डव्स क्राई' जैसे अनेक यादगार हिट गीत दिए थे। इनके फैन्‍स के बीच आज भी और हमेशा इनके गीत यादगार रहेंगे।

यहां से मिली जानकारी
प्रिंस के एजेंट वेट नोयल श्योर ने संगीतज्ञ प्रिंस की मौत की जानकारी दी। फिलहाल इस बारे में अभी और कोई ब्योरा नहीं मिल सका है। मात्र 5 फीट 2 इंच के प्रिंस रोजर्स नेल्सन ने संगीत की दुनिया में अपना कद बहुत बढ़ा लिया था। अपनी वास्तविक धुनों को वह गिटार पर बजाते और एक के बाद कई हिट एल्बम निकाले। साइन ओ द टाइम्स, ग्रैफिटी ब्रिज और द ब्लैक एल्बम उनके चर्चित एल्बम हैं।
प्रिंस में मिली थी फैन्स को माइकल जैक्सन की झलक
इससे पहले इन्हीं की शक्ल के पॉप सैंसेशन माइकल जैक्सन ने भी अपने करोड़ों फैन्स को निराश करते हुए दुनिया से विदा ले ली थी। उनकी शक्ल को आज भी लोग सिंगर प्रिंस रोजर्स ने ढूंढते थे, लेकिन उन्होंने भी अब दुनिया से मुंह मोड़ लिया। फैन्स के बीच उनके ये दोनों पॉप स्टार हमेशा-हमेशा के लिए अपनी यादें छोड़ गए।

inextlive from Hollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma