अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने व्हाइट हाउस से अपना अंतिम क्रिसमस संदेश जारी किया। इस मौके पर एक बार फिर इस शानदार जोड़े की आपसी समझ और मजाक करने की अदा झलकी। हालाकि ये एक भावपूर्ण संबोधन था लेकिन कहीं पर भी बोझल नहीं था। इस भाषण के बाद और भी स्‍पष्‍ट हो गया की अमेरिका की सरहदों के बाहर भी ओबामा दंपत्‍ति क्‍यों इतने लोकप्रिय थे और लोग उन्‍हें क्‍यों मिस करेंगे।

ओबामा के चुटकलों पर की खिंचाई
बतौर राष्ट्रपति बराक आबामा और उनकी पत्नी अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा आखिरी बार क्रिसमस की बधाई देने आये तो मिशेल ने अपने पति के चुटकलों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वे बेहद बोरिंग और ना हंसाने वाले होते हैं। जिसे ओबामा ने स्वीकार भी किया। हालाकि ये सब कुछ उस भावुकता को कम करने का प्रयास ही था जो मिशेल और बराक के व्हाइट हाउस से विदास लेने के चलते माहौल में भर गयी है। सच तो ये है कि आठसाल तक अमेरिकी राष्ट्रपति का दायित्व संभालने वाले ओबामा का जाना केवल अमेरिका में ही नहीं पूरी दुनिया में महसूस किया जा रहा है। उनके अंदाज, काम करने के तरीकों और सारे विश्व में अपनी एक छाप छोड़ने वाले अंदाज को इस साल 20 जनवरी के बाद लंबे समय तक याद किया जायेगा।
ये हैं विश्व की सबसे खूबसूरत महिलायें


देखें वीडियो:-



मार्क जुकरबर्ग की कंपनी फेसबुक भी नहीं देगी ट्रंप का साथ

 


याद किया अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को
अपने इस संदेश में अपने आठ साल के कार्य काल में मिलने वाली उपलब्धियां दोहरायीं और बताया कि कैसे देश उस समय की तुलना में कहीं मजबूत है, जब उन्होंने जॉर्ज डब्ल्यू बुश के बाद पदभार संभाला था। उन्होंने कहा कि उनके शासन काल में अमेरिका 80 साल की सबसे भीषण मंदी से एक साथ मिलकर उबरा। ओबामा दंपति ने अमेरिकी सैनिकों और उनके परिवारों का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने हर मौके पर अमेरिका की सुरक्षा की। वहीं मिशेल ओबामा ने कहा कि क्रिसमस के मौके पर सभी को इस भावना को समझना चाहिए कि हम अपने भाई के रखवाले हैं और बहन के रखवाले हैं। हमें दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए, जैसा हम अपने साथ चाहते हैं।
क्रिसमस पर व्हाइट हाउस में ही बना दिया ओबामा को 'मामू'

 

International News inextlive from World News Desk

Posted By: Molly Seth