अब अपनी आवाज को टेक्स्ट में कनवर्ट करना बहुत ही आसान हो गया है। यानि आप बोल कर भी हिंदी अंग्रेजी समेत 8 प्रचलित भारतीय भाषाओं में नोट्स तैयार कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ एप्लिकेशंस का यूज करना होगा।

कानपुर। स्मार्टफोन पर अब यूजर हिंदी, बंगाली, गुजराती, तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलु्गु और ऊर्दू भाषाओं में बोलकर टाइपिंग कर सकते हैं। अगर आप इन तीन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो नोट्स बनाना आपके लिए बच्चों का खेल हो जाएगा।

स्पीचनोट्स
स्पीच टु टेक्स्ट इसकी एप्लिकेशन की मदद से वॉयस टाइपिंग यानी बोलकर नोट्स तैयार करना आपके लिए आसान हो जाएगा। यहां पर वॉयस टाइपिंग बेहद आसान है। बस आपको माइक्रोफोन पर क्लिक करना होगा। यह आपके डिक्टेशन के हिसाब से टाइप करना शुरू कर देगा। अच्छी बात यह है कि इसके लिए लॉगइन और रजिस्टर करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसकी मदद से लंबे नोट्स तैयार कर सकते हैं, क्योंकि दूसरे एप्स की तरह यहां बार-बार माइक्रोफोन को टैप नहीं करना पड़ता है। अगर आप सेंटेंस्स के बीच लंबा ब्रेक लेते हैं, तभी यह कार्य करना बंद करता है। यह गूगल वॉयस रिकॉग्निशन का इस्तेमाल करता है। साथ ही, हर वर्ड के बाद ऑटोमैटिक स्पेसिंग और ऑटो सेव की सुविधा भी है। यह मल्टीलैंग्वेज को सपोर्ट करता है। इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

लिस्टनोट स्पीच-टु-टेक्स्ट
नोट्स स्पीच-टु-टेक्स्ट के लिए यह भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां पर चीजों को बोल कर टाइप करना आसान है। बस सिंगल बटन को टैप पर नोट्स तैयार कर सकते हैं और आपके टेक्स्ट खुद-ब-खुद सेव होते रहेंगे। अच्छी बात यह है कि अपने नोट्स को पासवर्ड के जरिए प्रोटेक्ट भी कर सकते हैं। नोट्स को एसएमएस, ट्विटर आदि पर भी शेयर करना का ऑप्शन भी दिया गया है। अपने नोट्स को कैटेगरी के हिसाब से भी ऑर्गेनाइज कर सकते हैं। इसमें टाइम टु ब्रिथ ऑप्शन दिया गया है। इसमें आप चुन सकते हैं कि कितने लंबे अंतराल के बाद यह बंद हो। इसमें आपको टेक्स्ट एडिटर की सुविधा भी मिलती है यानी अपने नोट्स को आसानी से एडिट भी कर सकते हैं। एंड्रॉयड यूजर इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

वॉयस नोट्स
इस एप्लिकेशन की मदद से आसानी से नोट्स को रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह आपको तेजी से नोट्स तैयार करने की सुविधा देता है। यहां पर माइक्रोफोन को डिक्टेट कर टेक्स्ट नोट तैयार करना आसान है। साथ ही, वर्चुअल कीबोर्ड की मदद से एडिट करने की सुविधा भी मिलती है। अगर नोट्स इंपॉर्टेंट हैं, तो आप उसके साथ रिमाइंडर भी जोड़ सकते हैं। रिमाइंडर के लिए ऑडियो एलर्ट, वाइब्रेशन और रिपीट रिमाइंडर के ऑप्शंस दिए गए हैं। यहां पर नोट्स को शेयर करना भी आसान है। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

जनाब आप बस बोलते रहिए, गूगल आपके लिए हजारों शब्द टाइप कर देगा, जानें तरीका

स्मार्टफोन पर अब वेबसाइट पढ़ने की जरूरत नहीं, गूगल का नया फीचर हिंदी में बोलकर सुनाएगा सबकुछ

स्मार्टफोन पर ये 10 गलतियां कभी मत करना, वर्ना....

Posted By: Chandramohan Mishra