Uttar Pradesh by election Result 2019 LIVE Update उत्तर प्रदेश की 11 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में बीजेपी 7 सीटों पर और उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल सोनेलाल एक सीट पर सपा दो सीटों पर तथा बीएसपी एक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस कानपुर के गोविंदनगर सीट और प्रतापगढ़ सीट पर दूसरे नंबर पर चल रही है।


सीट आगे पार्टी पीछे पार्टी अंतर परिणाम
गंगोह किरत सिंह BJP नौमान मसूद INC 5419 मतगणना जारी
रामपुर डाॅ. तजीन फातमा SP भारत भूषण BJP 7589 मतगणना जारी
इगलास राजकुमार सहयोगी BJP अभय कुमार BSP 26174 मतगणना जारी
लखनउ कैन्‍टोनमेंट सुरेश चन्द्र तिवारी BJP मेजर आशीष चतुर्वेदी SP 31460 मतगणना जारी
गोविन्दनगर सुरेन्द्र मैथानी BJP करिश्मा ठाकुर INC 17470 मतगणना जारी
मानिकपुर आनन्द शुक्ला BJP डाॅ. निर्भय सिंह पटेल SP 11117 मतगणना जारी
प्रतापगढ़ राजकुमार पाल AD (S) नीरज त्रिपाठी INC 28809 मतगणना जारी
जैदपुर गौरव कुमार SP अम्बरीश BJP 4165 मतगणना जारी
जलालपुर डाॅ. छाया वर्मा BSP सुभाष राय SP 6033 मतगणना जारी
बलहा (अ.जा.) सरोज सोनकर BJP किरन भारती SP 29086 मतगणना जारी
घोसी विजय कुमार राजभर BJP सुधाकर सिंह IND 3060 मतगणना जारी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। शांतिपूर्वक मतगणना कराने को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बीते सोमवार यूपी की जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है उनमें सहारनपुर की गंगोह, रामपुर, अलीगढ़ में इगलास (सु), लखनऊ कैण्ट, कानपुर में गोविन्दनगर, चित्रकूट की मानिकपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी की जैदपुर (सु), अंबेडकरनगर में जलालपुर, बहराइच मे बलहा (एससी) और मऊ में घोसी सीट शामिल हैं।
रामपुर विधानसभा सीट पर सपा के दिग्गज नेता आजम खान की पत्नी तनजीन फातमा मैदान मेंरामपुर सीट पर सपा नेता आजम खान की पत्नी


समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान की पत्नी तनजीन फातमा मैदान में किस्मत आजमा रही हैं। आजम खान अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। आजम के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से यह सीट खाली थी। उपचुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी को मैदान में उतार कर सबको चौंका दिया था। फिलहाल इस सीट पर सबकी नजरें लगी हुई हैं। अब देखना है कि रामपुर सीट से वे अपनी पत्नी को जीत दिला पाते हैं या नहीं।गोविंदनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी या कांग्रेस?यूपी में 109 प्रत्याशियों में मुकाबला रोमांचकउत्तर प्रदेश में भी मुकाबला काफी रोमांचक है। यहां पर चुनावी मैदान में उतरे सभी 109 प्रत्याशियों में काटें की टक्कर मानी जा रही है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी,  बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सभी 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। सबसे अधिक प्रत्याशी लखनऊ कैण्ट और जलालपु र सीटों पर हैं। इन दोनों सीटों पर 13 प्रत्याशी उतरे हैं। इसके बाद गोविन्दनगर नौ और मानिकपुर में नौ चुनावी मैदान में उतरे हैं। जबकि रामपुर, इग्लास और जैदपुर में सबसे कम सात सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं।लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर बीजेपी-एसपी के बीच मुकाबलावर्तमान में जानें किस पार्टी के कितने विधायक

वर्तमान में यूपी में भारतीय जनता पार्टी के 302 विधायक, समाजवादी पार्टी के 47 विधायक, बहुजन समाज पार्टी के 18, भाजपा की सहयोगी अपना दल  के आठ और कांग्रेस के सात विधायक हैं। हमीरपुर में हाल ही में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी युवराज सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मनोज प्रजापति को 17846 मतों से हराया था।  कुछ विधायकों ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विधानसभा की सदस्यता छोड़ी थी, जिससे ये सीटें खाली हो गई थी। वहीं घोसी से विधायक फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाए जाने के बाद से ये सीट खाली थी।घोसी विधानसभा सीट पर बीजेपी के विजय कुमार राजभर और कांग्रेस के राजमंगल यादव आमने-सामने

Posted By: Shweta Mishra