उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने राज्य के दो विश्वविद्यालय के कुलपतियों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। दोनों कुलपतियों का कार्यकाल 12 दिसंबर को समाप्त हो रहा था।


लखनऊ (पीटीआई)। यूपी के दो वाइस चांसलर्स का कार्यकाल तीन महीनों के लिए बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के वाइस चांसलर और चंद्रशेखर आजाद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर के कार्यकाल में इजाफा किया है। दोनों ही विश्वविद्यालयों वाइस चांसलर का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा है। कार्यकाल 12 दिसंबर को समाप्त हो रहाराजभवन की ओर से यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। वर्तमान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के वाइस चांसलर अरविंद कुमार दीक्षित है। वहीं चंद्रशेखर आजाद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉक्टर सुशील सोलोमन हैं। दोनों कुलपतियों का कार्यकाल 12 दिसंबर को समाप्त हो रहा था। राज्यपाल सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति होता है।

Posted By: Shweta Mishra